Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Camel dance becomes center of attraction in Gogamedi cattle fair

Sirsa News: गोगामेड़ी पशु मेले में ऊंट का नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

Sat, 14 Sep 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Camel dance becomes center of attraction in Gogamedi cattle fair
गोगामेडी प्रतियोगिता में लाई गई साहिवाल नस्ल की गाय।
चोपटा। हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के गोगामेड़ी मेला में शुक्रवार को पशुपालन विभाग एवं दुग्ध डेरी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पशुओं की प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित देश के कई राज्यों के पशुपालकों ने भाग लिया। विजेताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान ऊंट नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले में साहिवाल नस्ल की गाय, मुर्रा भैंस नस्ल और ऊंट सवारी की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन




पशु प्रतियोगिता के यह रहे परिणाम


साहिवाल गाय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विक्रम छानी बड़ी, द्वितीय स्थान हेमंत नोहर और तृतीय स्थान देवेंद्र कनवानी रावतसर की गाय ने प्राप्त किया। मुर्रा भैंस नस्ल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रामधन भिरानी, द्वितीय स्थान राजेंद्र महेरिया खारिया और तृतीय स्थान सुरेंद्र खिचड़ रामगढ़ ने प्राप्त किया। ऊंट सवारी प्रतियोगिता में राजेश जाट रामगढ ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मेमून मंदरपुरा और तृतीय स्थान हंसराज मोडी सिरसा ने प्राप्त किया l
विज्ञापन

घोड़ी नस्ल और ऊंट नृत्य प्रतियोगिता हुई



संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग के डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर के निदेशन में पशुपालन विभाग एवं गंगमूल (सरस) डेयरी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गोगामेड़ी में हुई पशुओं की प्रतियोगिता में घोड़ी नस्ल एवं ऊंट नृत्य प्रतियोगिता हुई। जिसमें घोड़ी नस्ल में संजीव कुमार पीरकामडिया प्रथम, मोहनसिंह पन्नीवाली द्वितीय और सुभाष रामपुर तृतीय स्थान पर रहे। ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में पहले स्थान पर प्रवीण जसूसर, दूसरे स्थान पर विजेंद्र सीकर और सुलाना झुंझुनू के सुभाष तृतीय स्थान पर रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालकों को किया सम्मानित



घोड़ी, गाय और भैंस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले पशुपालकों को 11000, 5100 और 2100 रुपये का इनाम दिया गया। ऊंट डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए 21000 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 11000 रुपये और तृतीय 5100 रुपये का इनाम दिया गया। ऊंट की सवारी में प्रथम स्थान पर 8400 रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 4400 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 2000 रुपये और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l इसके अलावा पांच-पांच पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण में नगद राशि का वितरण सरस डेयरी हनुमानगढ़ व पशुपालन विभाग द्वारा किया गया l



ये रहे मौजूद



पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता में पशुपालकों ने खूब उत्साह दिखाया l निर्णायक मंडल में टांडिया यूनिवर्सिटी श्रीगंगानगर के पशुपालन विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र बुडानिया रहे। इस मौके पर मेला मजिस्ट्रेट पंकज गढ़वाल ने पुरस्कार वितरित करते हुए पशु पालकों को शुभकामनाएं दीl जिला पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सरस डेयरी के प्रबंध निदेशक अग्रसेन सहारन, डॉ. जान मोहम्मद ,अभिजीत कूकना,भीमसेन मिश्रा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. विकाश, सोनू सिंह साहिवाल प्रोजेक्ट, डॉ. राजेश खीचड़, डॉ. राजाराम गोदारा डॉ. रामकृष्ण बनिडिया, डॉ. अनिल कुमार घोड़ेला, नरेश सैनी, रमन चाहर आदि पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed