फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Called for extortion of two lakh rupees, threatened to face the consequences, case registered

सिरसा: फोन करके मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी, अंजाम भुगतने की दी धमकी, केस दर्ज

Wed, 08 Feb 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Called for extortion of two lakh rupees, threatened to face the consequences, case registered
ऐलनाबाद। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंग का आदमी बताकर युवक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इसके साथ ही धमकी देते हुए कहा कि जो अंजाम सिद्धू मूसेवाला का हुआ है वह ही उसके परिवार के साथ होगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश निवासी मीठी सुरेरा ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे उसके भाई बनवारी लाल के मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले उससे दो लाख की रंगदारी मांगी। ओमप्रकाश ने बताया कि उसे भाई ने इस मामले की जानकारी दी तो उसने फोन करने वाले से बात की और कहा कि वह पुलिस कर्मी है। इसके बाद फोन करने वाले ने उसे भी धमकी देते हुए कहा कि तू तेरे बच्चे पाल ले नहीं तो तुझे भी अंजाम भुगतना पड़ेगा। आरोपी ने अपने आप को मुसेवाला की हत्या करने वाले गैंग का आदमी बताया और कहा कि सुबह नौ बजे तक वह दो लाख की राशि फोन पे या गुगल पे से दे दे, नहीं तो जो अंजाम मूसेवाला का हुआ वह अंजाम उसके परिवार के साथ भी होगा। उसके आदमी सिरसा में भी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रंगदारी मांगने मामले की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राधेश्याम, थाना प्रभारी ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed