{"_id":"5931af984f1c1b1e10bdbed4","slug":"caches-two-wine-bairak","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दो भट्ठी पकड़ी, शराब और लाहन बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दो भट्ठी पकड़ी, शराब और लाहन बरामद
amarujala/Sirsa
Updated Sat, 03 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस ने प्रात: चार बजे गांव मोहर सिंह थेड़ी के समीप दो अलग-अलग ढ़ाणियों में छापेमारी कर शराब की चलती हुई दो भट्ठी पकड़ी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब निकालने वाले लोग पुलिस की टीम को देखकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिछले काफी समय से ढाणी में अवैध रुप से शराब निकालने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस ने अलग-अलग दो टीमें बनाकर एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में गांव मोहर सिंह थेड़ी में ढाणी बचन सिंह में छापा मारा तो वहां पर शराब की भट्ठी चल रही थी, पुलिस को देखते हुए आरोपी फरार हो गया और पुलिस ने मौके पर साढ़े 13 बोतल अवैध शराब व 65 लीटर लाहन बरामद किया है।
दूसरी टीम एचसी मेनपाल सिहाग के नेतृत्व में गठित की गई और छिंद्र सिंह की ढाणी में छापा मारा तो वहां भी शराब निकालने का कार्य जारी था और भट्ठी चल रही थी। पुलिस ने मौके पर साढ़े 11 बोतल अवैध शराब व 55 लीटर लाहन बरामद हुई है। पुलिस की टीमों ने मौके से शराब निकालने में प्रयुक्त किए जा रहे समान को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।