फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cabinet minister reached Sirsa, refused to give statement on Vij, said - I have come for a religious program, will not talk political.

Sirsa News: सिरसा पहुंचे कैबिनेट मंत्री, विज पर बयान देने से इनकार, बोले- धार्मिक कार्यक्रम में आया हूं, राजनीतिक बात नहीं करुंगा

Thu, 13 Feb 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister reached Sirsa, refused to give statement on Vij, said - I have come for a religious program, will not talk political.
सिरसा में श्याम बगीची में आयोजित हवन में आहुति डालते कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। सामाजिक अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी वीरवार को श्याम बगीची में आयोजित धार्मिक महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने परिवहन मंत्री अनिल विज पर बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे धार्मिक कार्यक्रम में आए हैं, तो राजनीतिक बात नहीं करेंगे।

मंत्री ने कहा कि सारा हरियाणा प्रयागराज स्थित संगम में महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाया होगा। इसलिए 27 फरवरी को कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में महाकुंभ से लाया गया जल छोड़ा जाएगा। उस पवित्र जल में श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्रीगण व विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


मंत्री कृष्ण बेदी और स्वामी हरिओम महाराज ने बताया कि देशभर में अलग-अलग स्थानों पर 108 कुंडीय महायज्ञ का संकल्प था, वह पूरा हो गया है। अब 1008 कुंडीय महायज्ञ 18 मार्च से 27 मार्च तक कुरुक्षेत्र में चलेगा। पर्यावरण को शुद्ध करने का यही प्रयास बचा है। महायज्ञ के जरिये ही वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्वामी हरिओम महाराज ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के जरिये प्रदेश सरकार से 17 सितंबर को यज्ञ दिवस के रूप में मनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर बारिश हो जाती है। इसके बाद मच्छर पनपते हैं, इसलिए यज्ञ करने से वे समाप्त जाएंगे और लोगों को बीमारियों से निजात मिलेगी। कृष्ण बेदी ने 108 कुंडीय महायज्ञ के समापन पर इसकी घोषणा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed