फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Business and industry are lagging behind due to the wrong policies of the government: Bajrang Garg

सरकार की गलत नीतियों से पिछड़ते जा रहे व्यापार और उद्योग : बजरंग गर्ग

Mon, 24 Apr 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Business and industry are lagging behind due to the wrong policies of the government: Bajrang Garg
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए। विज्ञप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारियों के प्रतिनिधियों को कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से लगातार व्यापार व उद्योग पिछड़ते जा रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बयान दिया था कि हमने उद्योगों के माध्यम से 12 लाख 60 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का काम किया है। यह बयान पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है। सरकार ने रोजगार देने के बजाय नौकरी छीनने का काम किया है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने साढ़े आठ साल के कार्यकाल में व्यापार व उद्योगों पर अंकुश लगाने के लिए टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। जब से देश आजाद हुआ है तब से अब तक कपड़ा, चीनी, दूध, दही, आटा, लस्सी आदि खाद्य वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं था मगर इस सरकार ने इन खाद्य वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया है। जिन जरूरत की वस्तुओं पर पांच प्रतिशत वैट कर होता था इस सरकार ने उस पर 18 व 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर देश में महंगाई को बढ़ा दिया है। सरकार ने छोटे व्यापारियों व उद्योगपतियों पर नया ट्रेड टैक्स लगा दिया है। सब्जी व फल पर 2 प्रतिशत मार्केट फीस व धान पर एक प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत मार्केट फीस करने से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने रानियां से भूवनेश मेहता को व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर व्यापार मंडल सिरसा जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव हीरालाल शर्मा, हरियाणा कॉटन मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील मित्तल, व्यापार मंडल के प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, हिसार जिला प्रधान पवन गर्ग, प्रदेश सहसचिव संजय गोयल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed