{"_id":"61d340b0863730037e5fade9","slug":"bus-stand-will-shift-in-20-acres-outside-the-city-will-get-rid-of-jam-sirsa-news-hsr6211477101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से बाहर 20 एकड़ में शिफ्ट होगा बस स्टैंड, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से बाहर 20 एकड़ में शिफ्ट होगा बस स्टैंड, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
बस स्टैंड का भवन और काउंटर पर खड़ी बसें।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। बस स्टैैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रोडवेज जीएम की ओर से पत्र भेजने के बाद डीसी ने मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया है। जल्द ही शहर से बाहर बस स्टैंड के लिए 20 एकड़ जगह की तलाश की जाएगी। बस स्टैंड शहर में होने के कारण यातायात जाम की स्थिति बन रही थी। ऐसे में जीएम ने डीसी को पत्र भेजा था।
शहर के हिसार रोड पर स्थित बस स्टैंड अब शहर से बाहर शिफ्ट होगा। इसके लिए उपायुक्त ने ट्रांसपोर्ट विभाग के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। जिसके चलते नगर परिषद की सीमा से बाहर 20 एकड़ की जगह की तलाश की जाएगी और उस स्थान पर नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। बस स्टैंड के बाहर शिफ्ट होने पर जाम की स्थिति से लोगों को निजात मिल सकेगी। शहर से बाहर बस स्टैंड को शिफ्ट करने को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से उपायुक्त को पत्र लिखा गया था। जिसके बाद अब उपायुक्त ने इसे मंजूरी दे दी है। अब उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा और इसके बाद नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए उचित जगह की तलाश की जाएगी। वहीं शहर के बीच में लंबे समय से बस स्टैंड होने के कारण हिसार रोड और आसपास के रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिससे निपटने के लिए अब प्रशासन की ओर से बस स्टैंड को बाहर शिफ्ट करवाया जाएगा। कमेटी के गठन के बाद ही जगह की तलाश की जाएगी और शहर के आसपास के क्षेत्र में जगह का चयन होगा। जिससे यात्रियों को शहर में और अन्य स्थानों पर जाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। संवाद
बस स्टैंड के बाहर बनती है जाम की स्थिति
शहर का फैलाव और आबादी अधिक बढ़ने के कारण शहर में जाम की स्थिति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीचों बीच बस स्टैंड होने के कारण यात्रियों को कुछ लाभ तो मिलता है लेकिन जाम लगने के कारण वाहन चालकों को इस परेशानी को भी झेलना पड़ता है। ऐसे में 20 एकड़ की जगह की तलाश कर नए बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। दिनभर बसों की आवाजाही अधिक होने के कारण वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
पहले ही बाईपास से बसों का किया गया है संचालन
शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से बसों के रूट में बदलाव किया गया है। सिरसा से सभी बसों को हिसार रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया गया था लेकिन अब कई रूटों की बसों को शहर से गुुजारा जा रहा है। ताकि आने जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि अभी भी शहर में जाम की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
शहर से बाहर बस स्टैंड शिफ्ट करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होगा। जिसके बाद नई जगह की तलाश की जाएगी। शहर के बीच में बस स्टैंड होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे शहर वासियों को कुछ निजात मिलेगी।
-आरएस पूनिया, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरस।