फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Burned mobile and intoxicants found from prisoner in jail, incident caught on camera

जेल में बंदी से मिला जला मोबाइल और नशे का सामान, कैमरे में कैद हुई घटना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Burned mobile and intoxicants found from prisoner in jail, incident caught on camera
जिला जेल का मुख्य द्वार फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
सिरसा। बरनाला रोड स्थित जिला जेल की चहारदीवारी के ऊपर से किसी व्यक्ति द्वारा सामान फेंकने का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित सामान फेंकने की घटना कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में फतेहाबाद का हवालाती बंदी सामान को उठाता हुआ दिखाई दिया। बंदी से पूछताछ करने पर नशे की गोलियां, गांजा, जले हुए फोन के अवशेष, ब्लू टूथ और चार्जर बरामद हुआ है। जिसके बाद हूडा चौकी पुलिस ने बंदी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को हूडा चौकी पुलिस को जेल उपाधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि 8 अगस्त को वार्डर सुखदेव सिंह ने ड्यूटी के दौरान शाम 5.30 बजे किसी शख्स को जेल के साथ लगते खेतों से छोटी चहारदीवारी से कूदकर बाहर की तरफ जाते हुए देखा तो उसने शोर मचा मामले की सूचना अंदर जेल में दी। जिसके बाद ही जेल स्टाफ व सहायक अधीक्षक संदीप कुमार ने बाहर देखा तो वहां पर कोई भी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। जेल में आरोपी द्वारा कोई वस्तु फेंके जाने की आशंका होने पर तुरंत जेल के अंदर खुले स्थानों सुरक्षा वार्ड नंबर 12, बैरक नंबर 13, 14 व 15 के आसपास व बैरकों की छतों को चेक किया गया, लेकिन कोई वस्तु नहीं मिली। इसके बाद जेल के पास लगते खेतों में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो बाहर से फेंका हुआ पैकेट जेल के सुरक्षा वार्ड बैरक नंबर 12 में गिरा दिखाई दिया। फुटेज में हवालाती बंदी सौरभ उर्फ चम्मा निवासी किला मोहल्ला फतेहाबाद पैकेट उठाता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद बंदी की तलाशी ली गई लेकिन उक्त पैकेट बरामद नहीं हुआ। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद जेल में सर्च अभियान चलाया गया। उसमें में कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद 9 अगस्त को सुबह दोबारा से बैरक नंबर 13 की जांच की गई तो भी बंदी ने कुछ नहीं बताया। शाम को जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त पैकेट उसका साथी टोहाना निवासी विक्रम जेल में फेंक कर गया था। बंदी की निशानदेही पर मोबाइल, डाटा केवल, जले हुआ मोबाइल फोन के अवशेष, ब्लू टूथ स्पीकर, छोटे फोन की बैटरी, 106 ग्राम गांजा व नशे की 40 गोलियां बरामद हुई है।
विज्ञापन

तीन अन्य बंदी भी आरोपी के पीछे जाते हुए दिखे
सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक हवालाती बंदी प्रदीप कुमार, बंदी मंगत राम व अन्य बंदी भी उसके पीछे बैरक में जाते हुए दिखाई देते है। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को थी बैरक नंबर की पहचान, पोल के पास फेंका था पैकेट
जिला जेल के चारों तरफ दो दीवारें हैं। इनमें से एक छोटी दीवार जोकि छह फुट उंची है। इसके बाद जेल के अंदर खेत है और इसके बाद बड़ी दीवार है जोकि लगभग 16 फुट उंची है। सामान फेंकने के लिए पहुंचे आरोपी को बैरक की पहचान थी। जिसके चलते उसने बैरक में थर्माकोल से पैकेट बना सामान को अंदर फेंका था। जिसके बाद जेल बंदी उसे उठाकर अपने साथ बैरक में ले गया। इस तरह के मामले जेल में पहले भी सामने आ चुके हैं। जेल पुलिस के अनुसार फेंकने के कारण मोबाइल गिरकर टूट गया। जिसके बाद हवालाती बंदी ने उसे जला दिया।

फुटेज की जांच के में पता चला की जेल के हवालाती बंदी द्वारा सामान को उठाया गया था। सामान फेंकने वाले को बैरक नंबर की जानकारी थी। जिसके चलते उसने बाहर से उसी बैरक के पास ही पैकेट फेंका था। मामले की शिकायत हूडा चौकी पुलिस को दी गई है।
-शेर सिंह, जेल अधीक्षक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed