Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bsc yog will start in cdlu

Sirsa News: सीडीएलयू में बीएससी योगा शुरू करने की तैयारी

Thu, 07 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
bsc yog will start in cdlu
 एड​मिशन कमेटी की बैठक करते हुए कुलपति प्रो विजय कुमार। विवि 
- शैक्षणिक सत्र-2026 के दाखिलों के लिए हुई बैठक, बीएएलएलबी के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

फोटो -- 9

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शैक्षणिक सत्र 2026-2027 को लेकर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में एडमिशन कमेटी की बैठक वीरवार को हुई। बैठक में कई नये कोर्स और छात्रों के लिए नये सुविधाओं पर मंथन किया गया है। इसी आधार पर बीएससी इन योगा शुरू करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। योग में युवाओं का भविष्य तलाशने और वैश्विक मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

एडमिशन कमेटी की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार ने की। बैठक का संचालन शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुशील कुमार ने किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं रोजगारपरक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, बीएससी योगा तथा बीटेक सीएसई शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एडमिशन कमेटी में निर्णय लिया कि विधि विभाग के बीए एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया जाना चाहिए। इसी आधार पर निर्णय लिया गया कि प्रवेश प्रक्रिया के आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। वकालत को समझने और उसमें अपना भविष्य देखने वाले छात्र ही प्रवेश लेंगे। इससे शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दाखिला प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं विद्यार्थी हितैषी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दाखिले के लिए हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन 2026-27 को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया। कमेटी विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के दाखिलों से संबंधित निर्देश एवं गाइडलाइन भी तैयार करेगी।

कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप शुरू किए जा रहे नए पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे।
बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रोफेसर राम मेहर, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार, डीन यूएसजीएस प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई, एमएम कॉलेज, फतेहाबाद के प्राचार्य डॉ गुरचरण, गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज के प्राचार्य डॉ शत्रुजीत, प्राचार्य डॉ अनूप सहित संकायों के अधिष्ठाता उपस्थित रहे।
प्रॉक्टर को नियमानुसार कमेटियों के गठन के लिए किया अधिकृत
रैगिंग फ्री कैंपस बनाए रखने और विवि परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रॉक्टर को नियमानुसार कमेटियों का गठन करने की शक्तियां दी गईं। इसमें एंटी रैगिंग कमेटी तथा एंटी रैगिंग स्क्वॉड के गठन के लिए अधिकृत किया गया। बैठक में विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं मार्गदर्शन के लिए स्टूडेंट्स के दाखिलों से संबंधित एक ग्रीवेंस कमेटी गठित की गई।

कोट्स
विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सुधार के साथ बेहतर शिक्षा मुहैया करवाना हमारा लक्ष्य है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए कि विद्यार्थी को रोजगार प्राप्त हो सके और वह समाज बदलाव की दिशा में सोच सके। इसी अनुरूप पाठ्यक्रम को तैयार किया जा रहा है। कुछ नये कोर्स शुरू करने की योजना सिरे चढ़ाई जा रही है।
-प्रो. विजय कुमार, कुलपति, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed