फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brother-in-law shot 3 bullets at brother-in-law in land dispute, condition critical

जमीन के विवाद में साले ने जीजा को मारीं 3 गोलियां, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot 3 bullets at brother-in-law in land dispute, condition critical
गोरीवाला (सिरसा)। जमीन के विवाद में सकताखेड़ा में साले ने जीजा के पेट में तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर अवस्था में बठिंडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के रिडमलसर निवासी विनय कुमार के साले सकताखेड़ा निवासी राकेश की मौत हो चुकी है। राकेश की पत्नी माया ने अपने देवर (राकेश के चाचा का लड़का) विकास के साथ शादी कर ली थी। इसके बाद उनकी पूरी जमीन उसकी माया के नाम पर हो गई। जमीन में हिस्सा लेने के लिए विनय की पत्नी ममता और भाभी माया देवी का आपस में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कब्जा लेने के लिए बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे विनय कुमार खेत में पहुंचा। इसी दौरान विनय का साला विकास कुमार अपने चार पांच साथियों के साथ स्कार्पियों से खेत में हवाई फायर करते हुए पहुंचा। इन लोगों ने विनय पर निशाना साधकर गोलियां चला दी। इस दौरान विनय कुमार के पेट में तीन गोलियां लगने से वह घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने उसे डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया, जिसके बाद उसके परिजन घायल को बठिंडा अस्पताल में लेकर पहुंचे हैं। यहां पर उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि डबवाली सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव सकताखेड़ा में गोली चलने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- देवीलाल, थाना प्रभारी, डबवाली सदर पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed