फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brother-in-law along with two associates attacked brother-in-law

Sirsa News: साले ने दो साथियों के साथ मिलकर जीजा पर किया हमला

Sat, 23 Dec 2023 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law along with two associates attacked brother-in-law
कालांवाली में घटना के बाद  घायल लक्ष्मण कुमार । संवाद
कालांवाली। राजकीय गर्ल्स स्कूल कालांवाली के पास साले ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जीजा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालांवाली में भर्ती करवाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर सिरसा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसके भाई लक्ष्मण कुमार ने दो वर्ष पूर्व गगनदीप कौर निवासी गांव दादू से लव मैरिज की थी। उनकी एक साल की बेटी है। दीपक ने बताया कि उसके एक बड़े भाई की जुलाई में नहर में डूबने से मौत हो गई थी। इसके कारण लक्ष्मण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस कारण वह रात्रि को घर देरी से आता था। इसको लेकर लक्ष्मण और गगनदीप कौर में विवाद हुआ था। इस पर गगनदीप कौर ने अपने भाई सुखराज सिंह से लक्ष्मण की शिकायत की थी। इस पर एक दिन पहले पंचायत भी हुई थी और सब कुछ सही चल रहा था। दीपक ने आरोप लगाया कि सुखराज सिंह ने लक्ष्मण कुमार को फोन करके राजकीय गर्ल्स स्कूल के पास हुडा सेक्टर-3 में बुलाया। इस पर लक्ष्मण मिलने के लिए वहां चला गया। यहां सुखराज सिंह ने अपने दो साथियों के साथ लक्ष्मण सिंह पर तेजधार हथियार से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और राहगीरों की मदद से लक्ष्मण को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



उसे नहीं पता था उसका भाई ऐसा करेगा- गगनदीप कौर
लक्ष्मण कुमार की पत्नी गगनदीप कौर ने बताया कि उसने तो अपने भाई सुखराज को पति के देरी से घर आने के बारे में ही बताया था। उसे नहीं पता था कि उसका भाई ऐसा करेगा, नहीं तो वह उसे कभी ना बताती।
विज्ञापन
विज्ञापन





अभी तक उनके पास कोई भी सूचना नहीं आई है। जैसे ही सूचना आती है, मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - ओम प्रकाश शर्मा, प्रभारी पुलिस चौकी कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article