फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Broken railing of Pirkheda Minor bridge, two cars fell due to fog, passengers saved

Sirsa News: पीरखेड़ा माइनर के पुल की टूटी रेलिंग धुंध के चलते गिरीं दो कारें, सवार बचे

Sun, 02 Feb 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Broken railing of Pirkheda Minor bridge, two cars fell due to fog, passengers saved
गांव खुईयांनेपालपुर से कर्मगढ़ रोड पर पीरखेड़ा माइनर में गिरी कार।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। गांव खुईयांनेपालपुर से कर्मगढ़ रोड पर पीरखेड़ा माइनर पर बने पुल की रेलिंग टूटी हुई है। इस कारण धुंध के चलते दो कारें माइनर में गिर गईं। सूचना के बाद खुईयांनेपालपुर से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और वाहनों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।

गांव खुईयांनेपालपुर निवासी ग्रामीण सतवीर सिंह, चंद्रपाल जांगड़ा, मंदीप सिंह सिधू, जगदीप सिंह व प्रभु सिंह आदि ने बताया कि खुईयांनेपालपुर में कर्मगढ़ रोड पर सदेवा माइनर से पीरखेड़ा माइनर निकलती है। यहां दोनों माइनर के दो पुल हैं। दोनों पुलों पर तीव्र मोड़ है। पीरखेड़ा माइनर पर बने पुल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी हुई है। ऐसे में कर्मगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन माइनर में गिर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह यहां एक स्कॉर्पियो माइनर में गिर गई। स्कॉर्पियो में 10 वेटर सवार थे, जोकि शादी समारोह में जा रहे थे। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे और सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। कार का काफी नुकसान हुआ है। दूसरा हादसा शुक्रवार सायं हुआ। यहां गांव में फेरी का कार्य करने वाला दुकानदार कार लेकर यहां से गुजर रहा था। धुंध अधिक होने और रेलिंग टूटी होने के कारण कार माइनर में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी कार व उसमें रखे सामान का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि टूटी रेलिंग व जर्जर पुल की ओर विभाग जल्द से जल्द ध्यान दे। अगर इस जगह दुर्घटना में किसी की जानमाल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।










कुछ समय पूर्व तो रेलिंग सही थी। हम मौके पर जा कर स्थिति देखेंगे। वैसे इस पुल का नवनिर्माण होना है। इस बार नहरीबंदी के समय कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -- आनंद कुमार, जेई (नहरी एवं सिंचाई विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed