फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bought land on moon for wife on 25th wedding anniversary

Sirsa News: शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी के लिए चांद पर खरीदी जमीन

Mon, 03 Apr 2023 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bought land on moon for wife on 25th wedding anniversary
चौपटा (सिरसा)। सिरसा में कृष्ण कुमार रुहील ने अपनी पत्नी को शादी की 25 वीं सालगिरह पर चांद-तारे तोड़ लाने का सिर्फ वादा ही नहीं किया, बल्कि चांद पर जमीन खरीद कर उसे निभाया भी।.
विज्ञापन

हरियाणा के सिरसा जिले के कागदाना निवासी कृष्ण कुमार रुहील ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी को ''''चांद का टुकड़ा'''' गिफ्ट किया है। उनका यह सपना सच होने के साथ ही लीगल भी है। दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी स्थित फर्म ''''लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल'''' चांद पर जमीन बेच रही है। पूरे वैध तरीके से कंपनी चांद पर जमीन खरीदने वालों को वहां की नागरिकता भी देती है। बायर्स चाहे तो भविष्य में अपनी लूनर प्रॉपर्टी बेच भी सकते हैं।.
विज्ञापन

कृष्ण कुमार रुहील ने बताया कि 3 अप्रैल को हमारी शादी की सालगिरह थी। मैं पत्नी सरिता के लिए कुछ खास करना चाहता था। हर कोई कार और ज्वेलरी जैसी चीजें गिफ्ट करता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए मैंने सरिता के लिए चांद पर जमीन खरीदी। कृष्ण कुमार ने न्यूयॉर्क शहर, यूएसए की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण कुमार रुहील की पत्नी सरिता ने कहा कि अपने पति से मिले इस तरह के खास सरप्राइज से बेहद खुश हैं। मुझे कभी भी उम्मीद नहीं थी कि वह मुझे कुछ खास गिफ्ट करेंगे। उन्होंने उपहार के रूप में मुझे चांद पर जमीन के दस्तावेज दिए।

इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed