{"_id":"667f01e0c1951edc70067f2f","slug":"body-of-missing-liquor-contractor-found-in-rajkanal-suspicion-of-murder-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-121897-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकनाल में मिला लापता शराब ठेकेदार का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकनाल में मिला लापता शराब ठेकेदार का शव, हत्या की आशंका
Sat, 29 Jun 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
रानियां। दो दिन पहले गांव खारियां से लापता हुए शराब ठेकेदार का शव शुक्रवार दोपहर बाद राजकनाल से बरामद हुआ है। वहीं आरोप लगाया जा रहा है कि ठेकेदार की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।
ज्ञात रहे कि रानियां पुलिस ने दो दिन पहले शराब ठेकेदार राजेंद्र के गायब होने का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार दोपहर बाद उसका शव राजकनाल में बरामद हुआ है। आरोप लग रहा है कि इस मामले में ठेकेदार राजेंद्र को किसी व्यक्ति ने अपहरण करके उसकी हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। बताया गया है कि शराब ठेकेदार राजेंद्र व एक अन्य के बीच शराब के ठेके के आबंटन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते यह वारदात की गई है।
रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस की इस मामले में छानबीन चल रही है। हत्या का आरोपी धमेंद्र शराब का कारोबारी है। पूर्व में खारियां सर्कल का ठेका उसके पास था। इस बार ठेका राजेंद्र ने ले लिया। इसी बात को लेकर ही दोनों में विवाद था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।