{"_id":"679e686a84cbd5e2c805ba5a","slug":"bodies-of-8-people-traveling-in-cruiser-that-fell-into-bhakra-canal-recovered-in-kalanwali-area-sirsa-news-c-128-1-slko1008-132489-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर में सवार 8 लोगों के शव कालांवाली क्षेत्र में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर में सवार 8 लोगों के शव कालांवाली क्षेत्र में बरामद
Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
गांव गदराना में कालूआना माइनर पर जुटे ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। घने कोहरे के कारण शुक्रवार रात को फतेहाबाद के गांव सरदारेवाला के पास भाखड़ा नहर में गिरी क्रूजर में सवार 8 लोगों के शव कालांवाली क्षेत्र में मिले हैं। इन शवों में से छह शव गांव गदराना में कालूआना माइनर से बरामद किए गए हैं। एक शव गांव दादू में से गुजरने वाली भाखड़ा माइनर से और एक शव गांव कुरंगावाली में से गुजरने वाली कमाल माइनर से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही कालांवाली थाना प्रभारी रामफल, रोड़ी थाना प्रभारी राजबाला, रतिया थाना प्रभारी राजबीर सिंह, एनडीआरएफ टीम सहित कई अधिकारी व कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
गांव गदराना में कालूआना माइनर से निकले शवों की पहचान करीब 55 वर्षीय छिंद्र सिंह निवासी गांव महमड़ा, करीब 45 वर्षीय जंगीरो बाई निवासी गांव महमड़ा , करीब 45 वर्षीय कनतो बाई निवासी गांव फतेहपुर जिला मानसा, करीब 12 वर्षीय सजना निवासी गांव रियोंद कलां जिला मानसा, करीब 36 वर्षीय रविंद्र कौर निवासी गांव रियोंद कलां जिला मानसा, करीब 65 वर्षीय झंडो बाई निवासी गांव महमड़ा के रूप में हुई है। गांव दादू के भाखड़ा नहर से बरामद शव की पहचान करीब 60 वर्षीय छिरा बाई निवासी गांव सरपाली जिला मानसा और कमाल माइनर से बरामद करीब एक वर्षीय बच्चे की पहचान सहज दीप निवासी गांव महमड़ी के रूप में हुई है।
::::::::::::::::::::::::::::
शादी समारोह में शिरकत करने गया था परिवार
रतिया क्षेत्र के गांव महमड़ा से 13 लोग पंजाब के जलालाबाद में शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने इसके लिए एक क्रूजर गाड़ी को किराए पर लिया था। शुक्रवार रात को परिवार वहां से लौट रहा था, तभी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। इसमें से 2 लोगों को बचा लिया गया। जबकि 12 लोग पानी में बह गए थे।
विज्ञापन
:::::::::::::::::::::::::::::::
अपने परिवार की बाइकों व गाड़ियों पर नहरों में कर रहे तलाश
भाखड़ा नहर में बहकर आए लोगों की तलाश में उनके पारिवारिक सदस्य रात्रि से लगातार जुटे हुए हैं। बाइकों, कारों, जीपों आदि पर सवार होकर हरियाणा, पंजाब, आदि क्षेत्र में भाखड़ा नहर, माइनरों आदि में लगातार तलाश कर रहे हैं।
-- -
कालांवाली थाना के क्षेत्र से 7 शव बरामद किए गए हैं। इन्हें रतिया पुलिस को सौंप दिया था। वे शवों को अपने साथ ले गए हैं। रामफल, थाना प्रभारी कालांवाली।