{"_id":"65ad439cd0e399eef6087899","slug":"blocked-at-valmiki-chowk-for-not-taking-action-in-case-of-assault-on-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13990-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवकों से मारपीट मामले में कार्रवाई न करने को लेकर वाल्मीकि चौक पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवकों से मारपीट मामले में कार्रवाई न करने को लेकर वाल्मीकि चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन
वाल्मीकि चौक पर लोगों द्वारा लगाया गया जाम।
सिरसा। वाल्मीकि चौक के आसपास घरों में तोड़फोड़ व युवकों से मारपीट के मामले कार्रवाई नहीं होने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने सुबह साढ़े 11 बजे वाल्मीकि चौक पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शहर थाना पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद समाज के लोगों ने जाम खोल दिया।
पीड़ित सन्नी ने कहा कि बुधवार शाम को महंतों के आपस विवाद को लेकर चौक के आसपास स्थित मकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान उक्त हमलावरों ने समाज के ही एक महंत पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। जिसे बचाने के लिए उसने प्रयास किया तो वह भी घायल हो गया। अब पुलिस उक्त हमलावरों के बयान दर्ज कर उसके खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। उन्होंने पुलिस को संजू महंत व उसके अन्य साथियों के खिलाफ शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। वे उन्हें धमकी भी दे रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
महंतों के झगड़े मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। - प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी, सिरसा