फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bke protested against ex cm

Sirsa News: बीकेई ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 11 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 11 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
bke protested against ex cm
 किसान नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हड़्डा का पुतला फूंकते हुए। संवाद
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीन कृषि कानूनों की वापसी का श्रेय कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया था
विज्ञापन

फोटो - 39
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान एकता के बैनर तले सोमवार को लघु सचिवालय में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विरोध किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा तीन कृषि कानूनों की वापसी का श्रेय कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी को देना किसान आंदोलन और उसमें शहीद हुए किसानों का अपमान है।
लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से लाए गए तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों ने ऐतिहासिक संघर्ष किया। 378 दिनों तक किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहे, हजारों किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए तथा लगभग 750 किसानों ने अपनी शहादत दी। लखीमपुर खीरी की सड़कें किसानों के खून से लाल हो गई थीं।
विज्ञापन

लखविंद्र ने कहा कि किसानों के लंबे संघर्ष और भारी जनदबाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश से माफी मांगते हुए तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औलख ने कहा कि अब कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि कृषि कानून राहुल गांधी के कारण वापस हुए, पूरी तरह झूठा और किसान संघर्ष का अपमान है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने ही कानून वापस करवाए थे तो 13 महीने तक किसान सड़कों पर क्यों बैठे रहे। कांग्रेस नेता आंदोलन में किसानों के साथ क्यों नहीं डटे रहे। आंदोलन के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता को मंच साझा नहीं करने दिया गया था। नेताओं ने कहा कि किसानों के बलिदान का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
औलख ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सार्वजनिक रूप से किसानों से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि किसान समाज अपने शहीद साथियों के अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के संघर्ष को कमजोर करने वाली ताकतों से किसान समाज पूरी मजबूती के साथ मुकाबला करेगा।

इस मौके पर बीकेई प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, गुरप्रीत संधू, गुरप्रीत जैलदार, जगतार बराड़, गुरजीत मान, नत्था सिंह झोरड़ रोही, विनोद मोड़ावाली, राजू सिंह, महावीर गुड़ियाखेड़ा, राकेश खारिया, गुरसेवक सिंह वीरूवाला, बलकार सिंह शिरा सिंह, आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed