{"_id":"68681788fe0b5168c20f2971","slug":"bjp-leaders-father-accused-of-buying-votes-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140363-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाजपा नेता के पिता पर वोट खरीदने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाजपा नेता के पिता पर वोट खरीदने का आरोप
विज्ञापन
कालांवाली। वार्ड नंबर एक के पार्षद मंगत राम ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पिता पर पैसे देकर वोट खरीदने का आरोप लगाया है। पार्षद ने इस संबंध में पुलिस थाना में शिकायत भी दी है। कालांवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पार्षद मंगत राम की ओर से शिकायत आई है, उसमें भाजपा नेता सुनील उर्फ टिशू और उसके पिता पर वोट खरीदने के आरोप लगाए हैं।
वीडियो बरामद कर जांच की जाएगी। पार्षद मंगत राम ने बताया कि भाजपा नेता के पिता का एक वीडियो वायरल हुआ है। पार्षद मंगत रात ने दावा किया है कि यह वीडियो उनके वार्ड-एक का है। यहीं पर भाजपा का कैंप लगा हुआ था।
उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि नेता का पिता एक व्यक्ति को बुलाकर कुर्सी पर बैठाता है और उसे रुपये देता है। इसके बाद वह व्यक्ति पैसे लेकर अपनी जेब में डाल लेता है और उसके कहे अनुसार गर्दन हिलाकर हां भरकर वहां से चला जाता है। गौरतलब है कि हाल ही में कालांवाली नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से खड़े उम्मीदवार महेश कुमार नए चेयरमैन चुने गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार उर्फ टिशू को 1,029 वोटों से हराया। वहीं वार्ड-1 से मंगत राम ने पार्षद पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको 453 वोट मिले थे और प्रतिद्वंद्वी विशाल को 359 मत मिले। इसमें 94 वोटों से चुनाव जीता था।