{"_id":"684314bab0a58ae24e0b77f4","slug":"bjp-councilor-angrez-arrested-on-charges-of-exerting-undue-influence-in-vidhansabha-elections-sirsa-news-c-128-1-sir1004-139105-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विस चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने के आरोप में भाजपा पार्षद अंग्रेज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विस चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने के आरोप में भाजपा पार्षद अंग्रेज गिरफ्तार
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा सीट पर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने वार्ड 14 से भाजपा पार्षद अंग्रेज बठला को वीरवार रात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी भाजपा पार्षद को जमानत भी मिल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार अक्तूबर 2024 को केस दर्ज किया था।
मामले के अनुसार, 2024 विधानसभा चुनाव के लिए सिरसा सीट पर पांच अक्तूबर 2024 मतदान था। इस चुनाव में भाजपा ने हलोपा उम्मीदवार गोपाल कांडा को समर्थन दे रखा था। मतदान से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने चुनाव अधिकारी की शिकायत पर आरोपी अंग्रेज बठला के खिलाफ मतदाताओं को प्रलोभन देने, चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने व सरकारी आदेशों की अवज्ञा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
आरोपी अंग्रेज बठला उम्मीदवार गोपाल कांडा का समर्थक है। मार्च 2025 में हुए नगर परिषद चुनाव में आरोपी अंग्रेज बठला भाजपा की टिकट से वार्ड 14 से चुनाव लड़ा। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अंग्रेज बठला ने जीत दर्ज की। आरोपी भाजपा पार्षद को जिन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है, उसमें दोषी पाए जाने पर एक साल कैद का प्रावधान है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अंग्रेज बठला के खिलाफ विधानसभा चुनाव के समय अभियोग दर्ज किया गया था। वीरवार रात आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया है।