फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Binny Jain performed Athai Tapasya

Sirsa News: बिन्नी जैन ने किया अठाई तप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Binny Jain performed Athai Tapasya
डबवाली।बिन्नी जैन ने अठाई तप के दौरान जैन सा​​ध्वियों से आशीर्वाद लेती हुई। परिजन
डबवाली। जैन धर्म में त्याग और साधना का प्रतीक अठाई तप एक कठिन अनुष्ठान है, लेकिन श्रद्धालु इसे पवित्र भाव के साथ धारण करते हैं। इस कड़ी में जैन सभा के पदाधिकारी राजेश जैन शम्मी की पुत्री बिन्नी जैन ने अठाई तप सफलतापूर्वक पूरा किया है। तप के 8वें दिन जैन स्थानक में उनकी तपस्या की अनुमोदना और मेहंदी की रस्म संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर बिन्नी जैन के तप की खूब सराहना की। जैन स्थानक में विराजमान जैन महासाध्वी सुव्रत प्रभा जी महाराज ठाणे-4 ने बिन्नी को आशीर्वाद देते हुए उसकी दृढ़ता और समर्पण की सराहना की और तप के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। महासाध्वी सुव्रत प्रभा जी महाराज ने कहा कि तप का वास्तविक अर्थ शारीरिक कष्ट नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि है।
विज्ञापन

जब हम भोजन और जल का त्याग करते हैं, तो हम अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त करते हैं और अपनी आत्मा के करीब आते हैं। यह तप हमें सिखाता है कि जीवन में सच्ची शांति भौतिक सुखों में नहीं, बल्कि आत्मिक शक्ति में निहित है। उन्होंने कहा कि बिन्नी जैन की यह तपस्या न केवल उनके लिए बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी एक प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शम्मी जैन ने कहा कि बेटी बिन्नी जैन के इस तप के कारण उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है। बिन्नी ने सफलतापूर्वक अठाई तप पूर्ण कर महा साध्वियों से आशीर्वाद प्राप्त किया है। जैन सभा प्रधान सुभाष जैन पप्पी व महासचिव राजेश जैन ने बताया कि अठाई तप जैन धर्म में आठ दिनों तक किया जाने वाला एक उपवास है जिसमे भक्त भोजन के साथ दूध, फल, जूस आदि सभी खाद्य पदार्थों का पूर्ण त्याग करते हैं और आठ दिनों तक केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक जल ग्रहण करते हुए स्वयं को शारीरिक व मानसिक रूप से अनुशासित करते हैं।

इस बार चातुर्मास के दौरान डबवाली में करीब 40 लोगों ने अठाई तप कर जैन महा साध्वियों का आशीर्वाद प्राप्त किया जोकि यहां के जैन समाज के लिए गर्व की बात है। इस रस्म कार्यक्रम में सिरसा, कालांवाली, लुधियाना व अन्य स्थानों के जैन श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed