फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike rider killed by the collision of pickup

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 26 Feb 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed by the collision of pickup
गांव आसाखेड़ा के निकट तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोटें लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राजस्थान के गांव ढाबां निवासी मेघाराम ने बताया कि 24 फरवरी को वह अपने भाई के साले दलबार के साथ गांव आसाखेड़ा आया हुआ था। रात को बाइक पर दोनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव आसाखेड़ा से निकलते ही तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उनके बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों बाइक सहित उछलकर रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके भाई के साले दलबार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed