फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bike rider dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bike rider dies in road accident
कालांवाली (सिरसा)। इनोवा और बाइक की वीरवार को हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच स्व. जगतार सिंह के बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव तख्तमल निवासी संदीप सिंह (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा कालांवाली पुलिस ने शव का सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जिसका शुक्रवार को गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मृतक संदीप सिंह की पत्नी संदीप कौर निवासी गांव तख्तमल ने बताया कि वह राजकीय हाईस्कूूल तारुआना में टीचर हैं। उनके पति संदीप सिंह रोजाना स्कूल में 12 बजे छुट्टी होने के बाद लेने के लिए आते थे। इसी कड़ी में पांच मई को भी स्कूल में छुट्टी के बाद अपने पति संदीप सिंह के साथ बाइक से अपने घर गांव तख्तमल में जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह तारुआना-तख्तमल रोड पर स्थित चौराहे पर पहुंचे, तो कालांवाली से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह खुद और उसका पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। तभी पीछे से आ रहे अध्यापक रवि सागर ने उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालांवाली में भर्ती करवाया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर सिरसा रेफर कर दिया। पति संदीप सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसका गंभीर चोट होने के कारण निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक संदीप सिंह के पिता स्व. जगतार सिंह गांव तख्तमल के पूर्व सरपंच रहे हैं।
विज्ञापन

इनोवा सवार छह लोग भी घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद इनोवा बाइक से टक्कर के बाद सड़क पर दो-तीन पलटी खा गई और खेतों में जा गिरी। घटना के बाद इनोवा में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक सवारियां भी घायल हो गई, जिन्हें भी कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। हालांकि उन्हें मामूली चोटों के कारण तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि इनोवा में सवार सवारियां किराए पर गाड़ी करके बादल पंजाब से पक्का शहीदां किसी कार्यक्रम में आ रहे थे। पहले ड्राइवर ने पक्का कलां समझकर सवारियों को वहां पहुंचा दिया। लेकिन जब उन्होंने पक्का शहीदां हरियाणा में जाने और कार्यक्रम में देरी होने की बात कही।इस पर ड्राइवर सवारियों को कार्यक्रम में पहुंचाने के लिए गाड़ी को तीव्र गति से ले जा रहा था। हालांकि तख्तमल-तारूआना रोड पर स्थित चौराहे पर कोई स्पीड ब्रेकर ना होने के कारण तीव्र रफ्तार इनोवा से बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क दुघर्टना के बाद ही आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मृतक संदीप सिंह का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--- ओमप्रकाश, थाना प्रभारी कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed