{"_id":"6883cc7b4b9584b32c0b4f0b","slug":"bike-rider-dies-in-car-collision-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141433-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार व मोटरसाइकिल।
ओढां। गांव ओढां से चकेरियां के मध्य एक कार ने सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
28 वर्षीय लखवीर सिंह निवासी गांव चकेरियां मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव ओढां से वापस अपने गांव चकेरियां जा रहे थ। रास्ते में ओढां से चकेरियां के मध्य सामने से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
इस दुर्घटना में घायल लखवीर सिंह को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मृतक लखवीर सिंह के चाचा गुरमेल सिंह के बयान पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त कार व मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। मृतक लखवीर सिंह विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। मृतक गांव जगमालवाली के जलघर में नौकरी करता था।