फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhurtwala beat Kumthala by 10 wickets

Sirsa News: भूर्टवाला ने कुमथला को 10 विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bhurtwala beat Kumthala by 10 wickets
ऐलनाबाद। सर छोटू राम जाट ग्रुप की युनिट द स्काई लैंड क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट के द
ऐलनाबाद। सर छोटू राम जाट ग्रुप की युनिट द स्काई लैंड क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। 14 नवंबर से शुरु हुई इस प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब व हरियाणा से कुल 48 टीमों ने भाग लिया। बुधवार को फाइनल मुकाबला भुर्टवाला व कुमथला के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भूर्टवाला की टीम ने कुमथला को 10 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रानियां के विधायक अर्जुन चैटाला ने विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम को 51000 रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर रही टीम मौजूखेड़ा व बींझबायला को 11000-11000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ सीरीज वाॅर्नर उचाना व साहिल को 31000-31000 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सुखी धोला व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विराट भूर्टवाला को एलईडी देकर सम्मानित किया। अर्जुन चैटाला ने कहा कि ऐलनाबाद में जो काम सरकार नहीं कर सकी वह सर छोटू राम जाट ग्रुप के चेयरमैन रणजीत सिंह थेंच ने स्टेडियम बनाकर दिखाया। उन्होंने द स्काई लैंड क्रिकेट एकेडमी की टीम जेपी मील, सुनील थेंच, लवप्रीत, सुदेश मील, बंटी शर्मा, रवि गोड़, राजू गुजर सहित सभी का आभार व्यक्त किया और उनकी मेहनत की प्रशंसा की। मैच के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सिंह खोड़, अभय सिंह खोड़, मोहन लाल झोरड़, गुलाब सिंवर, राज सिंह धालीवाल, राजेंद्र सिधू, जय सिंह गौरा, डाॅ. वरुण गोदारा कोच सुनील भांभू आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed