{"_id":"69e277933d9f61696109bfc6","slug":"bhai-kanhaiya-manav-seva-trust-reunited-the-young-man-with-his-family-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156816-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट ने युवक को उसके परिवार से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट ने युवक को उसके परिवार से मिलवाया
Fri, 17 Apr 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में युवक को उसके परिवार से मिलवाते हुए ट्रस्ट सदस्य।
सिरसा। मोरीवाला स्थित भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट ने पहाड़ी नाम के युवक को उसके परिवार से मिलवाया। यह युवक मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और पिछले करीब 4 साल से लापता था। उसके परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं जो लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे।
ट्रस्ट के प्रधान सरदार गुरविंदर सिंह और उनकी टीम ने लगातार प्रयास करके युवक के घर का पता लगाया और फिर उसके परिवार से संपर्क किया। इसके बाद परिवार को आश्रम बुलाया गया और युवक को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे से मिलकर परिवार भावुक हो गया और उन्होंने ट्रस्ट का दिल से धन्यवाद किया। सरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। अब तक यह ट्रस्ट करीब 450 से अधिक लोगों को उनके घरों तक पहुंचा चुका है, जो इसे समाज में मानवता और सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण बनाता है।