फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhagwant Mann is not a serious leader, don't know what to say when: Power Minister Ranjit

भगवंत मान गंभीर नेता नहीं, पता नहीं कब क्या बोल देंः बिजली मंत्री रणजीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann is not a serious leader, don't know what to say when: Power Minister Ranjit
सिरसा। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि भगवंत मान गंभीर नेता नहीं है। उनकी पार्टी के ही नेता उनका ध्यान रखते हैं कि पता नहीं कब क्या बोल दे। बिजली मंत्री अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान पंजाब चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। इसलिए बिजली मंत्री ने कहा कि भगवंत मान कैप्टन अमरिंद्र सिंह और सुखबीर बादल के बराबर नहीं ठहरते। उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि जनता भगवंत मान को गंभीर नहीं ले रही है। दूसरी ओर कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू ने काफी नुकसान पहुंचाया है। भीतर कलह के कारण कांग्रेस अब नेतृत्व विहीन है और बिना सेनापति के चल रही है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंद्र सिंह के मिलने से चौंकाने वाले परिणाम होंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब का हिंदु वोटर भाजपा की तरफ जाएगा क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ सहन किया है। पंजाब, यूपी चुनाव में प्रचार करने के सवाल पर बिजली मंत्री ने कहा कि पार्टी आदेश देगी तो वे जरूर प्रचार करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed