फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Before the arrival of the Chief Minister, officials are busy in correcting the documents of illegal colonies.

Sirsa News: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले अवैध कॉलोनियों के दस्तावेज दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी

Sat, 09 Sep 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Before the arrival of the Chief Minister, officials are busy in correcting the documents of illegal colonies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद के सीमा में आने वाली 38 कॉलोनियों को सरकार ने वैध करने को लेकर चयनित किया है। पूर्व में इन कॉलोनियों के प्रस्ताव पर आपत्तियां लगाकर मुख्यालय ने रद्द कर दिया था। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री सिरसा दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद के अधिकारी इन कॉलोनियों के दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। 38 में 17 कॉलोनियों की आपत्तियों को दुरुस्त करने का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। शेष 21 कॉलोनियों का सर्वे कर उनके दस्तावेजों को ठीक किया जा रहा है।
बता दें कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा पहुंचेंगे और 17 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा में साइक्लोथॉन रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वे जिले में हो रहे विकास कार्य संबंधित मामलों की भी समीक्षा भी कर सकते हैं। अवैध कॉलोनियों को वैध करने के मामलों को मुख्यमंत्री अपने स्तर पर देख रहे हैं। इसी कारण उन्होंने अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए कई नियमों में ढील दी है, ताकि जल्द से जल्द कॉलोनियों को वैध कर वहां पर रुके हुए विकास कार्य तेजी लाई जा सके। सिरसा शहर में प्रशासन ने 38 कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव भेजा था। इनमें से अधिक कॉलोनियां ऐसी हैं जिनमें विकास कार्य पहले ही हो चुके हैं, लेकिन कॉलोनियों की सीमा, जनसंख्या और क्षेत्रफल संबंधित दस्तावेज दुरुस्त न होने के कारण उन्हें वैध नहीं किया जा सका। इसके लिए नगर परिषद दो बार पहले भी दस्तावेज दुरुस्त कर चुका है। फिर भी क्षेत्रफल और विकास कार्य संबंधित सर्वे रिपोर्ट को लेकर अड़चन आ रही है।
विज्ञापन


पिछले दिन जारी की थी वैध कॉलोनियों की सूची
सरकार ने दो बार कॉलोनियों को वैध करने के बाद उनकी लिस्ट जारी की है। इनमें कालांवाली, डबवाली, रानियां और अन्य ब्लॉकों की कॉलोनियां वैध की जा चुकी है। लेकिन सिरसा की 38 में से एक भी कॉलोनी वैध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों को किया जाना है वैध
नगर परिषद की सीमा बढ़ाने के लिए सरकार ने कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू की थी। करीब छह माह पहले नगर परिषद ने कॉलोनियों को आवेदन मांगे थे। इसके चलते नगर परिषद के पास 38 कॉलोनियों को वैध करने के लिए आवेदन आए थे। इसके बाद इन कॉलाेनियों में सर्वे करने के बाद लोगों की दी जा रही सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार की गई है। शहर के शांतिनगर, कांडा कॉलोनी, श्याम विहार, खैरपुर, कंगनपुर का कुछ क्षेत्र, चत्तरगढ़पट्टी, बेगू रोड पर स्थित कई कॉलोनियां और रानियां रोड के साथ लगते कॉलोनियों में नगर परिषद की ओर से पहले ही हर विकास कार्य करवाए गए और यहां पर सीवरेज, पानी, बिजली, सड़क की सुविधा भी काफी क्षेत्र में है।


डबवाली की रिपोर्ट के अनुसार तैयार नगर परिषद बना रही रिपोर्ट
डबवाली नगर परिषद क्षेत्र के साथ लगती नौ कॉलोनियों को सरकार ने वैध किया है। इसके बाद सिरसा नगर परिषद के अधिकारी उस रिपोर्ट के आधार पर सिरसा की कॉलोनियों की रिपोर्ट बना रहे हैं। अधिकारियों ने अब कॉलोनियों का तीसरी बार सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। कॉलोनियों के अवैध होने के कारण अब तक लोग यहां पर प्लाट खरीदने और बचने संबंधित रजिस्ट्री नहीं करवा पा रहे है। कॉलोनियों के वैध होने के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह से खुल जाएगी।


वर्जन
कॉलोनियों को वैध करने के लिए अब दोबारा से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 17 कॉलोनियों की रिपोर्ट को तैयार की जा चुका है। शेष कॉलोनियों के दस्तावेजों में आई कमियों को भी दूर किया जा रहा है। जल्द ही सभी दस्तावेज तैयार कर मुख्यालय भेज दिए जाएंगे। - प्रवीन दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed