फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   beating, two parties, case file on 11 people

झोरड़रोही में 2 पक्षों में मारपीट, 11 लोगों पर केस

Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
beating, two parties, case file on 11 people
रोड़ी। गांव झोरड़रोही में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट में 2 लोग घायल हो गए। इस संबंध में रोड़ी पुलिस ने दोनों तरफ से 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष के छिंदा सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने घर में सोया हुआ था। इसी बीच गांव के जीत सिंह, जरनैल सिंह, मैसी, सुमन, गुरबख्शी व कालो सहित 6 लोग आए और उस पर ईंट से हमला बोल दिया। शोर मचाए जाने के बाद जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इस हमले में घायल छिंदा सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने उक्त 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से जरनैल सिंह ने बताया कि उसकी छिंदा सिंह के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद रात्रि को छिंदा सिंह सहित 5 लोग उसके घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में घायल जरनैल सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने जरनैल सिंह के ब्यान पर छिंदा सिंह, फमन, सत्तू, लक्खी व सीरा सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों तरफ से 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
रोड़ी में भी मारपीट : वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने रोड़ी निवासी एक व्यक्ति के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। दिए बयान में गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने घर के आगे गली में बैठा था। इसी दौरान गांव का ही जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा अपने लड़के परविंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर आया और उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में घायल गुरविंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने जसविंद्र व परविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed