{"_id":"5e8615ed8ebc3e72be029501","slug":"barat-did-not-come-from-yhe-lockdown-sirsa-news-rtk5493272191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और लॉकडाउन की भेंट चढ़ी शादी, इंतजार करती रही दुल्हन, पर न दूल्हा आया न आई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना और लॉकडाउन की भेंट चढ़ी शादी, इंतजार करती रही दुल्हन, पर न दूल्हा आया न आई बरात
Fri, 03 Apr 2020 01:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, सिरसा
अमर उजाला, सिरसा
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
एक युवती की शादी निर्धारित थी, मगर युवती की डोली लॉकडाउन की भेंट चढ़ गई। दुल्हन हाथों पर मेहंदी लगाए पूरे दिन अपने घर में बारात के इंतजार में बैठी रही। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बालिग बेटी की शादी करीब दो माह पूर्व ही पंजाब के एक शहर में निश्वित कर दी थी। जिसके पश्चात शादी की सभी रस्में भी पूरी कर ली गई थी।
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन और पंजाब में कर्फ्यू लगा होने के कारण बारात आने को लेकर अनिश्चिचता के बादल मंडराने लगे थे। फिर भी दूल्हा पक्ष ने दो अप्रैल को ऐलनाबाद बारात लाने को लेकर हरसंभव प्रयास किया। गुरुवार को रामनवमी का सरकारी अवकाश होने की वजह से पंजाब प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक बारात ले जाने की अनुमति नहीं दी थी।
जिस वजह से युवती अपने हाथों में मेहंदी रचाएं दिनभर बारात का इंतजार करती रही। वहीं दूसरी ओर परिजन भी काफी चिंतित दिखाई दिए और उन्होंने बताया कि यदि देर रात तक भी दूल्हा पहुंच जाता है, तो वह सहर्ष अपनी बेटी की विदाई कर देंगे, अन्यथा हालात सामान्य होने पर विवाह की अगली तारीख निश्चित की जाएगी।