फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   balkaur 100 times better than deshujodha

रैली के बहाने सीएम ने शिअद पर साधा निशाना

Mon, 14 Oct 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
balkaur 100 times better than deshujodha
सीएम मंच पर जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए। - फोटो : Sirsa
कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी बलकौर सिंह के समर्थन में रविवार को ओढ़ां कैंचियों पर स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में सीएम मनोहर लाल ने जनसभा की। सीएम ने भाजपा से निष्कासित शिअद से चुनाव लड़ रहे राजेेंद्र सिंह देसूजोधा और शिरोमणि अकाली दल पर जमकर हमला बोला। सीएम ने भाजपा से बागी हुए राजेंद्र सिंह देसूजोधा पर तंज कसते हुए कहा कि राजेंद्र सिंह देसूजोधा को टिकट देने की गलती से बाल बाल बचे। हमने सोचा कि पार्टी में साफ सुथरे आदमी आने चाहिए। एक आदमी हमारे साथ मिला हुआ था। हमने सोचा कि साफ सुथरी छवि का होगा। कुछ महीने पहले पता चला कि वह साफ-सुथरा नहीं था, बल्कि नशे के चक्करों में फंसा हुआ था। नशे के चक्कर में फंसने का परिणाम चार दिन पहले ही पता चल गाया। उसके गांव में जो घटना घटित हुई। इस तरह के आदमी को हम नजदीक नहीं लेकर आएंगे। जब हमने बलकौर सिंह और देसूजोधा में मुकाबला किया तो बलकौर सिंह सौ गुणा अच्छा है। बलकौर ने कहा कि वे बीजेपी के सिंबल पर लड़ सकते हैं। हमने कहा कि अकाली दल वाले नाराज हो जाएंगे। तब बलकौर ने कहा कि अगर वे नाराज होते हैं तो हो जाएं। मुझे अकाली दल की चिंता नहीं बल्कि इस इलाके की है। अपने क्षेत्र की चिंता है।
विज्ञापन

वहीं सीएम ने अकाली दल पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अकाली दल वाले आए और कहने लगे कि हमारे साथ समझौता कर लें। हमने कहा कि हमारी पार्टी आपके साथ समझौता नहीं कर सकती। आप हमारे किसानों को एसवाईएल का पानी दे दो। समझौते में हम एक नहीं तीन से चार सीटें फ्री में ही दे देंगे। हमारे किसान को पानी की जरूरत है। उस पानी का फायदा पूरे हरियाणा को होने वाला है। चाहे वे सिरसा जिला है, चाहे वह नूंह जिला है या दक्षिण हरियाणा है।
विज्ञापन

सीएम ने नशे के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि नशाखोरी इस इलाके की बुरी आदत है। पूरा इलाका कालांवाली, डबवाली, सिरसा, रतिया, टोहाना, अंबाला बार्डर तक नशे में फंसा हुआ है। हमारा नौजवान नशे की दलदल में फंस कर बिगड़ रहा है। हमने 8 राज्य के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों से बात करके कहा कि क्षेत्र को संभालों। उत्तर भारत में पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते नशा आता है। हर राज्य को नशे को खत्म करने के लिए पहल करनी होगी। वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनका मुख्य मकसद है कि नशा खत्म हो। इसके लिए प्रयास जारी है। इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, विधायक बलकौर सिंह, हलका प्रभारी बलदेव सिंह मांगेआना, डॉ. गंगा सागर केहरवाला, नपा कार्यकारी चेयरमैन मनीष जिंदल, मार्केट कमेेटी के चैयरमैन गुरचरण सिंह मत्तड़ व वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश वाजपेयी, मोहन जिंदल, केवल मोंगा, संजय गाबा, राजू सोनी, वरुण जिंदल, सरपंच बलजीत श्योराण, नंबरदार हरपाल सिंह, नंबरदार अपजीत सिंह, नछत्तर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed