{"_id":"635c1ade9eba92018714bfab","slug":"bahujan-samaj-party-has-fielded-its-candidates-on-the-symbol-sirsa-news-hsr645722126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज पार्टी ने सिंबल पर उतारे अपने उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन समाज पार्टी ने सिंबल पर उतारे अपने उम्मीदवार
विज्ञापन
सिरसा। जिला परिषद के प्रस्तावित चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव चिह्न पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष भूषण बरोड़ ने बताया कि जोन नंबर 3 से रामधन बौद्ध चौटाला को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी प्रकार जोन 6 से रमेश मेहरा, 8 से मलकीत सिंह, 9 से ममता सोलंकी पत्नी सुनील सोलंकी व जोन 20 से गगनदीप कौर पत्नी दुलीचंद बुल्लेशाह को उम्मीदवार बनाया है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजबीर सोरखी ने उपस्थित होकर सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल करवाया।
बसपा प्रदेश प्रभारी राजबीर सोरखी ने कहा कि प्रदेश में शासन कर रहे लोग भी अपने बच्चों को जिला परिषद के चुनावों में उतार रहे हैं। परिवारवाद का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चलती है। हलका के अध्यक्ष बंसीलाल दहिया ने कहा कि अन्य दल जहां अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने से कतरा रहे थे। वहीं बसपा ने साहस करके अपने चुनाव निशान हाथी पर प्रत्याशियों को उतारा है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव रोहित गर्वा, लीलूराम आसाखेड़ा, जिला महासचिव कार्तिक मेहरा, हलका महासचिव रोहताश मेहरा, हलका उपाध्यक्ष विजय जलोवा, प्रदीप धारीवाल, राकेश परोचा, रॉकी माडल मौजूद रहे।