फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Baba Gurdeep Singh Jheedi, head of the National Farmers' Forum, was held hostage by mandi traders.

Sirsa News: राष्ट्रीय किसान मंच के प्रधान बाबा गुरदीप सिंह झीडी को आढ़तियों ने किया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Baba Gurdeep Singh Jheedi, head of the National Farmers' Forum, was held hostage by mandi traders.
सिरसा में सचिव कार्यालय में किसान नेता गुरदीप सिंह झीडी के साथ उलझते हुए आढ़ती। संवाद
सिरसा। सिरसा की मंडी में सोमवार को किसान के धान की नमी की जांच के बाद तुलाई में 500 से 700 ग्राम अतिरिक्त काटने पर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान राष्ट्रीय किसान मंच के प्रधान बाबा गुरदीप सिंह झिडी, मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सचिव और किसान नेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू लेकर आढ़तियों की तुलाई जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान कुछ आढ़ती बोरी में 500 से 700 ग्राम अतिरिक्त धान भर रहे थे। इस पर किसान नेता वीडियो बनाने लगे तो आढ़तियों के साथ बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही किसान नेता और सचिव कार्यालय की ओर गए, जिसके पीछे आढ़ती भी पहुंच गए। मार्केट कमेटी कार्यालय में पौने घंटे तक बैठक के दौरान दोनों पक्षों में टकराव रहा। इसके बाद आढ़तियों ने कार्यालय परिसर में किसानों और नेताओं को करीब आधे घंटे तक बंधक बना रखा। आढ़तियों ने धमकी दी कि किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, सूचना के बाद शहर थाने से एएसआई सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं, सचिव विरेंद्र मेहता व आढ़तियों के साथ बैठक कर विवाद शांत किया। आढ़तियों ने जांच का विरोध किया और कहा कि मंडी में कोई फर्जी नेता आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सचिव और पुलिस के समझाने पर आढ़ती मान गए और किसान नेताओं को सुरक्षित बाहर भेज दिया गया। इस घटना ने मंडी में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed