{"_id":"6511b434590157c63d0de904","slug":"ayushman-cards-made-for-3-lakh-39806-beneficiaries-under-chirayu-scheme-sirsa-news-c-128-1-sir1002-6786-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चिरायु योजना के तहत 3 लाख 39806 लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चिरायु योजना के तहत 3 लाख 39806 लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड
Mon, 25 Sep 2023 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला सिरसा में चिरायु योजना के तहत अब 3 लाख 39806 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव: के तहत आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र भादू ने बताया कि जिला में 59 सूचीबद्ध अस्पताल आयुष्मान योजना का लाभ दे रहे हैं। इसमें से 10 सरकारी तथा 49 निजी अस्पताल है। अब तक सिरसा के 48412 से अधिक मरीज 63 करोड़ 21 लाख 85 हजार 591 रुपये का लाभ ले चुके हैं। सभी लाभार्थी अपने नजदीकी सरल सेवा केंद्र तथा सूचीबद्ध अस्पताल पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं। इसके अलावा एक लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये तक की आय के लोगों को भी आयुष्मान योजना में जोड़ा जा रहा है। चिरायु योजना का लाभ लेने के लिए 1500 की फीस जमा करवाकर नागरिक स्वयं ही वेबसाइट पर चिरायु आयुष्मान कार्ड 30 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।