फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ayushman card to be made free till 15 at CSC center: DC

सीएससी सेंटर पर 15 तक निशुल्क बनेंगे आयुष्मान कार्ड : डीसी

Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card to be made free till 15 at CSC center: DC
आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिले में 15 मार्च तक सभी सीएससी सेंटर पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति या परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे और सूची में शामिल सभी परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।
विज्ञापन

यह निर्देश उपायुक्त प्रदीप कुमार ने दी, वे कैंप कार्यालय में आयुष्मान पखवाड़े को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने सबसे पहले अधिकारियों से योजना क्रियान्वयन की प्रगति की रिपोर्ट ली और पखवाड़े के दौरान सूची में शामिल सभी पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य दृष्टि से बहुत ही लाभकारी योजना है। योजना के तहत पात्र परिवार का सदस्य किसी भी गंभीर बीमारी के लिए पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला के एक लाख 20 हजार 5 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिला में 82 हजार 652 परिवारों के 4 लाख 2 हजार 301 लाभार्थी हैं, जिनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि सूची में शामिल हर पात्र परिवारों के लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए जिला में 15 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के तहत सभी सीएससी सेंटर पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पखवाड़ा अवधि में सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएं, ताकि कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।
विज्ञापन

शहर में पार्षद और गांव में पंचायत प्रतिनिधियों का लें सहयोग
उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान पखवाड़े में कार्ड बनवाने के कार्य में शहर में पार्षदों व गांव में पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह व सामाजिक संस्थाओं से मदद लेते हुए कार्य को शतप्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सूची में शामिल परिवारों के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करें और इस कार्य में सहयोग करें, ताकि 15 मार्च तक सभी पात्र परिवारों के कार्ड बनवाए जा सकें और निर्धारित लक्ष्य पूरा हो सके। उपायुक्त ने बताया कि 15 मार्च तक जिले की प्रत्येक सीएससी सेंटर पर मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे, जिसके लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया था। योजना को गति देने के उद्देश्य से जिला में आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत सामाजिक एवं आर्थिक आधार पर पिछड़ी जातियों के 2011 जनगणना के आधार पर सूची में शामिल पात्र परिवारों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed