{"_id":"603bdd728ebc3e8cd11fda60","slug":"auto-ride-will-be-expensive-from-today-drivers-will-take-20-rupees-instead-of-10-sirsa-news-rtk597697352","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ऑटो की सवारी होगी महंगी, 10 की बजाए 20 रुपये लेंगे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ऑटो की सवारी होगी महंगी, 10 की बजाए 20 रुपये लेंगे चालक
विज्ञापन
ऑटो का किराया बढ़ाने को लेकर बी ब्लॉक स्थित पार्क में बैठक करते यूनियन के सदस्य।
- फोटो : Sirsa
पेट्रोल, डीजल और अन्य सामान महंगा होने के कारण ऑटो चालकों ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। ऑटो चालक अब यात्री से 10 रुपये की बजाए 20 रुपये लेंगे। हालांकि 10 वर्ष तक के बच्चों का किराया नहीं लगेगा। किराया बढ़ाने को लेकर सिरसा ई रिक्शा व ऑटो यूनियन ने रविवार को बी ब्लॉक पार्क में बैठक की। बैठक में चालकों ने निर्णय लिया कि अगर कोई भी यात्री शहर में किसी भी स्थान पर जाने के लिए सवार होता है तो उससे 20 रुपये किराया लिया जाएगा। हालांकि यूनियन ने इस संबंध में अभी तक अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी। यूनियन सदस्यों ने कहा कि सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन देंगे।
बता दें कि शहर में नागरिक अस्पताल रोड के बी ब्लॉक स्थित पार्क में ऑटो यूनियन के सदस्य एकत्र हुए। यहां पर ऑटो चालकों की दो घंटे तक बैठक चली। जिसके पश्चात ऑटो चालकों ने निर्णय लिया कि वह एक मार्च से सवारियों से 10 रुपये लेने की बजाए 20 रुपये लेंगे। वहीं, ऑटो यूनियन के प्रधान महावीर वाल्मीकि ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं, लेकिन बीते 10 वर्षों से उन्होंने किराया नहीं बढ़ाया। अब खर्चे अधिक होने के कारण उनको घर का खर्चा निकालना ही मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते अब उन्होंने ऑटो किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है।
बैठक में यूनियन के सदस्यों ने लिए ये निर्णय
- 5 से 10 वर्ष के बच्चे से नहीं लिया जाएगा किराया।
- सभी ऑटो चालक अपने पास लाइसेंस सहित सभी कागजात पूरे रखेंगे।
- 18 वर्ष से कम आयु वाले लड़कों को ऑटो नहीं चलाने दिया जाएगा।
- कम आयु का लड़का ऑटो चलाता पाया गया तो यूनियन ही ऑटो जब्त कर लेगी।
- किसी भी स्थान से कहीं भी जाना है तो देने होंगे 20 रुपये।
- ऑटो चालक ऊंची आवाज में स्टीरियो नहीं बजाएंगे।
कोट
ऑटो चालकों द्वारा किराया बढ़ाए जाने को लेकर हमारे पास अभी कोई भी सूचना नहीं आई है। इस संबंध में ऑटो चालक यूनियन के प्रधान से बातचीत की जाएगी। इस तरह से ऑटो चालक किराया नहीं बढ़ा सकते।
विज्ञापन
- डॉ. जयवीर यादव , एसडीएम सिरसा।