फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attention Stifling wind is blowing, 372 AQI pollution level

Sirsa News: सावधान! बह रही है दमघोंटू हवा, 372 एक्यूआई प्रदूषण का स्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Attention Stifling wind is blowing, 372 AQI pollution level
गांव अहमदपुर में शाम के समय छाई स्मॉग।
सिरसा। जिले में प्रदूषण के स्तर लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। हालांकि शनिवार के मुकाबले एक्यूआई में हल्की गिरावट आई है। रविवार को प्रदूषण का औसत स्तर 372 रहा, जबकि शनिवार को 439 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद भी प्रशासन ने नियंत्रण करने को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नियमानुसार शहर में जहां सफाई होनी होती है, उन सड़कों पर पानी का छिड़काव करना जरूरी होता है। तीन एसआई और एस सीएसआई होने के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। शहर में अलसुबह ही आसमान में स्मॉग छा जाता है। नागरिक अस्पताल में भी ओपीडी की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

मौसम में भी रोज परिवर्तन हो रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री लुढ़का है। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed