फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on youth

Sirsa News: पोहड़का में युवक पर जानलेवा हमला, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 26 May 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 26 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
attack on youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। गांव पोहड़का में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव पोहड़का निवासी जुगेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 24 मई की शाम करीब 7 बजे वह ड्यूटी से लौटकर पैदल घर जा रहा था। जब वह गांव के जोहड़ के पास काली माता मंदिर के नजदीक पहुंचा तभी पीछे से किसी ने उस पर सिर में जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसने मुड़कर देखा तो हमलावर गांव का ही मुकेश था जिसके हाथ में लोहे का कापा था। मुकेश ने उस पर लगातार कई वार किए। इसी दौरान आरोपी का साथी राजू मोटरसाइकिल लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था। वारदात के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग निकले और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जुगेश किसी तरह अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे सीएचसी अस्पताल ऐलनाबाद में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है।


जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed