Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on husband wife

Sirsa News: घर में घुसकर महिला व पति पर हमला, कई घायल, 11 पर प्राथमिकी

Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
attack on husband wife
गांव हुमायुखेड़ा स्थित ढाणी सुंदर नगर में पुरानी रंजिश में हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। उपमंडल के गांव हुमायुखेड़ा स्थित ढाणी सुंदर नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला व उसके पति पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई सत्यवान ने बताया कि पीड़िता किरण पत्नी सुरेश कुमार निवासी ढाणी सुंदर नगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 8 मई की रात करीब रात 10 से 10:30 बजे उसका पति मजदूरी करके घर लौटे थे। इसी दौरान गांव के ही राजू, विनोद, जयसिंह, सुनील, संतलाल सहित अन्य लोग उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि कुछ लोगों के हाथ में डंडे और कुल्हाड़ी ले रखी थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घर में घुसते ही उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह उसे छुड़ाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को निशाना बनाते हुए उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि कुछ आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर उसे आंगन में पटक दिया और लात-घूंसों से हमला किया जबकि एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से भी वार किया। घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घायल महिला को परिजनों ने सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed