{"_id":"665a134159a2d4d988035717","slug":"attack-on-father-and-son-who-came-to-settle-the-dispute-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120482-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: झगड़े का राजीनामा करवाने आए पिता पुत्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: झगड़े का राजीनामा करवाने आए पिता पुत्र पर हमला
Fri, 31 May 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 31 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। ढाणी रामनगरिया में बहन से मारपीट की सूचना पाकर राजीनामा करवाने आए भाई व उसके पिता पर ससुरालियों ने हमला बोल दिया। हमले में महिला के पिता को गंभीर चोटें आई हैं। सिरसा शहर पुलिस ने इस मामले में जोगिंद्र निवासी अहमदपुर की शिकायत पर राजन व शिमला देवी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र ने बताया कि उसकी बहन का विवाह ढाणी रामनगरिया में 2019 में हुआ था। उसकी बहन ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका देवर राजन व सास शिमला देवी उससे लड़ते झगड़ते रहते हैं। गत दिवस उक्त लोगों ने उसकी बहन से मारपीट की, तो उसने फोन पर यह बात उसे बताई। इसके बाद वह तथा उसका पिता हरभगवान राजीनामा करवाने के लिए उसकी बहन के ससुराल आए थे। आरोप है कि यहां पर राजन व शिमला देवी ने उन पर भी हमला बोल दिया। जिसमें उसके पिता को इस हमले में गंभीर चोटें आई। उसके पिता को उपचार के लिए हायर सेंटर में दाखिल करवाया गया है। जबकि उसे कम चोटें आई थी, इसलिए वह अस्पताल में दाखिल नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।