फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   atm change

महिला का एटीएम कार्ड बदल नगदी निकालने का प्रयास

Thu, 18 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्यूूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Thu, 18 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की वारदातें थम नहीं रही हैँ। बुधवार सुबह हिसार रोड स्थित गुरुनानक नगर के एसबीआई के एटीएम में युवकों ने एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर धनराशि निकालने का प्रयास किया पर महिला की सतर्कता से युवकों की योजना विफल रही।
विज्ञापन



शिक्षाविद एवं आरटीआई कार्यकर्ता प्रो. करतार सिंह के अनुसार उनके भतीजे खैरपुर सिरसा निवासी गुरदीप सिंह ने अपनी पत्नी रजवंत कौर को हिसार रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने भेजा था। जब रजवंत कौर एटीएम में पहुंची तो वहां पहले से दो युवक खड़े थे। महिला ने दोनों युवकों से एटीएम से बाहर जाने को कहा तो दोनों युवक वहीं खड़े रहे। महिला ने दो बार में पंाच-पंाच हजार रुपये की राशि निकाली। इस दौरान युवकों ने महिला के एटीएम का कोड देख लिया। रजवंत कौर के अनुसार जब वह दोबारा पैसे निकालने लगी तो एक युवक ने उसका एटीएम कार्ड मशीन से निकालकर कहा कि उसे भी रुपये निकालने हैं। इसी दौरान चालाकी से युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और एक अन्य एटीएम कार्ड महिला को थमा दिया।
विज्ञापन



जब महिला घर पहुंची तो उसे अहसास हुआ कि उसका एटीएम कार्ड तो नया था, यह पुराना कहां से आ गया। उसने तुरंत पति गुरदीप सिंह को जानकारी दी तो गुरदीप सिंह ने तुरंत इंटरनेट बैंकिंग की मदद से खाता लॉक कर दिया। बाद में उन्होंने इसकी सूचना बैंक में दी। बैंक अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर खाता लॉक किया और जांच की तो पता चला कि युवकों ने एटीएम कार्ड बदलने के बाद खाते से 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया था। लेकिन खाता लॉक होने से रुपये नहीं निकाले जा सके। युवकों ने महिला को जो एटीएम कार्ड दिया है, वह उस पर जगराम यादव नाम लिखा हुआ है। अब बैंक अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed