फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Assistant sub-inspector and head constable of Kariwala police post suspended

Sirsa News: करीवाला पुलिस चौकी का सहायक उप निरीक्षक व हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Assistant sub-inspector and head constable of Kariwala police post suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लोगों से दुर्व्यवहार करने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने इस मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

करीवाला पुलिस चौकी में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह तथा हेड कांस्टेबल इकबाल सिंह के खिलाफ दुर्व्यवहार करने की तीन चार दिनों से पुलिस अधीक्षक को शिकायत मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरू से ही सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं कि फरियाद लेकर आने वाले लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उन्हें शीघ्र न्याय दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed