फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ashok Tanwar will not contest elections from Sirsa Lok Sabha seat: Sunita Duggal

अशोक तंवर नहीं लड़ेंगे सिरसा लोकसभा सीट से चुनाव : सुनीता दुग्गल

Tue, 06 Feb 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ashok Tanwar will not contest elections from Sirsa Lok Sabha seat: Sunita Duggal
सांसद सुनीता दुग्गल। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर मचे घमासान के बीच भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने मीडिया को दिए बयान में स्पष्ट कर दिया कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अशोक तंवर चुनाव नहीं लड़ेंगे, वह तीन बार इस सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, अशोक तंवर ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी सीट पर दावेदारी नहीं कर रहे हैं। तंवर 2009 से 2014 तक सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही अशोक तंवर भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके बाद से ही सांसद सुनीता दुग्गल हर मोर्चे व पार्टी की गतिविधियों में नजर आने लगी हैं। ऐसे में भाजपा पुराने चेहरों को चुनाव मैदान में उतारती है या नया चेहरा लाती है, यह दिलचस्प रहेगा। वहीं कांग्रेस पार्टी के दोनों खेमे सिरसा में अपनी-अपनी ताकत दिखा चुके हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा भी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। ऐसे में कांग्रेस मैदान में किस चेहरे को उतारेगी या कुमारी सैलजा को ही चुनाव लड़वाती है। दोनों ही रूप में सिरसा की लोकसभा सीट, हाट सीट रहने वाली है।
विज्ञापन


बॉक्स
मंत्री रणजीत सिंह ने हिसार से मांगा टिकट

हिसार। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी इच्छा हिसार सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की है। अगर भाजपा उन्हें मौका देगी तो वह मैदान में उतरेंगे। मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि वह फरवरी माह में हिसार लोकसभा क्षेत्र में बड़ी रैली करना चाहते हैं, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह में से एक का समय मांगा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी दस सीटें भाजपा जीतने जा रही है। उनसे पूछा गया कि अगर कांग्रेस टिकट देगी तो लड़ेंगे क्या? बिजली मंत्री ने कहा कि अब वह आखिरी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस में नहीं जाएंगे। अब देश में कांग्रेस का भविष्य नहीं है। देश में भाजपा की लहर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed