फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Asha workers will select the elderly for vaccination

वैक्सीनेशन के लिए आशा वर्कर्स करेंगी बुजुर्गों का चयन

Sat, 27 Feb 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will select the elderly for vaccination
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तीसरे चरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुजुर्गों के चयन को लेकर आशा वर्कर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। आशा वर्कर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाऐंगी। जबकि इसके लिए बुजुर्ग खुद दिन और समय तय कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तीसरा चरण एक मार्च से शुरू किया जाएगा। जिले में आयुष्मान योजना वाले 20 अस्पतालों का स्वास्थ्य विभाग ने चयन किया है, जिनमें पहुंचकर बुजुर्ग कोरोना वैक्सीन लगवा सकते है। निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए निजी अस्पताल 100 रुपये चार्ज लेगा। जबकि सरकार की ओर से वैक्सीन के रेट 150 रुपये तय किए गए हैं।
विज्ञापन

बीमारी से ग्रस्त हैं बुजुर्ग तो लगेगी वैक्सीन
विभाग की ओर से शुरूआती दौर में 60 से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने का प्लान तैयार किया गया है। जबकि 45 से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के लिए 20 बीमारियों की लिस्ट जारी की गई है। ऐसे में इनमें से किसी भी बीमारी से बुजुर्ग ग्रस्त हैं तो उन्हें वैक्सीनेशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। बता दें कि जिला में ऐसे एक लाख से अधिक लाभार्थी हैं, जिनको इस चरण में वैक्सीनेशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग तय किया जाएगा टारगेट
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया के दौरान आशा वर्कर्स के लिए अलग से रिजर्व संख्या रखी जाएगी। जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर पहुंचने वाले बुजुर्गों की संख्या भी अलग रहेगी। हालांकि केंद्रों पर संख्या के टारगेट को अभी तय नहीं किया गया है। प्रथम और द्वितीय चरण में शामिल कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया चलने के दौरान तीसरे चरण के कम बुजुर्गों को ही केंद्रों पर बुलाया जाएगा।

कोट -
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तीसरे चरण को लेकर तैयारियां की जा रही है। निजी अस्पतालों में वैक्सीन के रेटों को अभी तय नहीं किया गया है। अगर कोई बुजुर्ग 50 से 59 की आयु में किसी बीमारी से ग्रस्त है तो उन्हें प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जबकि 60 से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed