फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Asha expressed anger over salary cut, handed over demand letter

वेतन कटने पर आशाओं ने जताया रोष, सौंपा मांग पत्र

Thu, 04 Mar 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Asha expressed anger over salary cut, handed over demand letter
मांगों को लेकर डिप्टी सीएमओं डॉ. प्रदीप कुमार को मांग पत्र सौंपती आशा वर्कर्स। - फोटो : Sirsa
वेतन कटने के विरोध में आशा वर्कर्स ने रोष प्रकट करते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा को मांग पत्र सौंपा। वहीं आशा वर्कर्स से पूरा दिए वेतन दिए जाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

वीरवार को आशा वर्कर्स प्रधान कलावती माखोसरानी व जिला सचिव सिलोचना की अध्यक्षता नागरिक अस्पताल पहुंची। वहीं जिला प्रधान ने बताया कि अगस्त माह में वेतन बढ़ोतरी को लेकर आशाओं ने धरना किया था, जोकि दो माह तक चला था। कोविड-19 के दौरान भी आशाओं ने वेतन न मिलने के बावजूद जान जोखिम में डालकर कार्य किया, लेकिन बावजूद विभाग की ओर से वेतन बढ़ाने की बजाय काट लिया गया, जोकि आशाओं के साथ अन्याय हैं। उन्होंने बताया कि उनका गुजारा ही वेतन से चलता है, ऐसे में वेतन काटने से उनके सामने परिवार की गुजर बसर की भी समस्या खड़ी हो गई है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर वेतन जारी नहीं किया गया तो आशा वर्कर्स फिर से आंदोलन को मजबूर होंगी, जिसकी जिम्मेदारी विभाग व सरकार की होगी।
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें
आशाओं के रिकॉर्ड चेक करने के नाम पर आशा वर्कर एवं यूनियन की लीडर्स को प्रताड़ित करने एवं रिकवरी करने के लिए परेशान किया जाता है। कोविड की वैक्सीन लगने से मौत हुई पानीपत की आशा वर्कर्स कविता के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। आठ एक्टिविटी का काटा गया 50 प्रतिशत भी तुरंत वापस लागू किया जाए। 4000 रुपये जोखिम भत्ता दिया जाए। कोविड के लिए दिए जा रहे एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed