फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Arrival of paddy increased one and a half times in a week, police increased security in the market, deployed two PCRs, 10 employees and bike riders.

Sirsa News: एक सप्ताह में डेढ़ गुना हुई धान की आवक,पुलिस ने मंडी में बढ़ाई सुरक्षा, दो पीसीआर, 10 कर्मचारी व बाइक राइडर किए तैनात

Thu, 10 Oct 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy increased one and a half times in a week, police increased security in the market, deployed two PCRs, 10 employees and bike riders.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। अनाज मंडी में धान की आवक तेजी पकड़ रही है। पिछले एक सप्ताह में आवक डेढ़ गुना के करीब पहुंच गई है।लेकिन मंडी में अव्यवस्था के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडी में सफाई व्यवस्था बदहाल है। बेसहारा पशु किसानों की मेहनत को खाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस की ओर से दो पीसीआर, 10 कर्मचारी व बाइक राइडर तैनात किए हैं।

अनाज मंडी में अभी तक 4274.7 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 3847.7 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। चुनाव के बाद अब किसानों ने फसलों पर फोकस कर दिया है। मंडी में किसानों की सुरक्षा को लेकर आढ़तियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा पुख्ता करवाने की मांग की थी। क्योंकि पिछले सीजन में कई किसानों के जेबतराशने, पैसे चोरी होने और ठगी जैसे मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


ऐसे में वीरवार को पुलिस कर्मचारियों की तैनात की गई है। दूसरी ओर कपास की प्राइवेट खरीद जोरो पर है। सरकारी रेट कम होने के कारण किसान प्राइवेट तौर पर व्यापरियों को नरमा बेच रहे हंै, जहां पर किसानो को 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक का फायदा मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहा है।

इस प्रकार हुई फसलों की खरीद
खरीद धान 1509 परमल

7 अक्टूबर
606
540

8 अक्टूबर
5875 1214

9 अक्टूबर
5870 1133

10 अक्टूबर
8235 2288

आंकड़े मीट्रिक टन में हैं।


नरमा

7 अक्टूबर
2716 क्विंटल

8 अक्टूबर
1402 क्विंटल

9 अक्टूबर
2597 क्विंटल

10 अक्टूबर
2288 क्विंटल


बाजरा

7 अक्टूबर 59 एमटी

8 अक्टूबर 65 एमटी

9 अक्टूबर 36 एमटी

10 अक्टूबर 65 एमटी


जिले की सभी अनाज मंडियों में पुलिस करेगी सुरक्षा - एसपी

एसपी विक्रांत भूषण ने कहा कि फसली सीजन को देखते हुए पुलिस जिला की सभी म॔डियों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फसली सीजन के दौरान उनके क्षेत्र में आने वाली सभी मंडियों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध करें। पूरी सख्ती व सावधानी बरतें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। एसपी ने कहा कि सभी अनाज मंडियों में अतिरिक्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। अनाज मंडी के आसपास पीसीआर, डायल 112 तथा मोटरसाइकिल राइडर गश्त करेंगे। पुलिस अधिकारी व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें।



किसान मंडी में आता है, तो वह फसल का पैसा नकद लेकर जाता है। पिछली बार किसानों के साथ छीना झपटी, धोखाधड़ी व चोरी के मामले हुए थे। इसलिए पुलिस प्रशासन से पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी। पुलिस ने मंडी की सुरक्षा बढ़ा दी है। - मनोहर मेहता, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन


मंडी में यदि कहीं अव्यवस्था या सफाई नहीं हुई है तो व्यवस्था बनाई जाएगी। किसानों को कोई परेशानी नहीं दी जाएगी। - वीरेंद्र मेहता, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed