{"_id":"5dfe74de8ebc3e87e021a280","slug":"arrested-for-theft-sirsa-news-rtk533523370","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की चार दुकानों के ताला तोड़ने वाले दो आरोपियों को बठिंडा से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की चार दुकानों के ताला तोड़ने वाले दो आरोपियों को बठिंडा से किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस के साथ पकड़ा गया युवक तथा महिला।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए सिरसा ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की चार वारदात को सुलझा लिया है। जिस पर सीआईए सिरसा की टीम ने बठिंडा से एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की है, वहीं आरोपियों ने यह भी कुबूल किया है कि इन सब चोरियों में एक महिला और एक व्यक्ति उनके साथ था। जो महिला की बहन और उसका जीजा हैं। बीते दिनों उक्त पकड़े गए आरोपी युवक सभी दुकानदारों को फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी थी।
शनिवार शाम डीएसपी सिरसा आर्यन चौधरी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि सीआईए सिरसा ने कार्रवाई करते हुुए सिटी थाना में 80 हजार रुपये की चोरी के मामले में नारायणगढ़ के कल्याणा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति विनोद कुमार तथा पंजाब की बठिंडा निवासी महिला रानी को बठिंडा से गिरफ्तार कर पुलिस ने कब्जे से 40 हजार रुपये की बरामदगी की है। वहीं डीएसपी ने जानकारी दी कि यह चार लोगों को गिरोह है जो शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
शहर में चार चोरियों की वारदात कुबूली
जानकारी के अनुसार विनोद और उक्त चारों लोगों पर शहर थाना में तीन और सिविल लाइन थाना में एक मामला दर्ज है। शहर थाना में चारों पर प्रीत नगर मकान की चोरी, अनाज मंडी में अनाज की चोरी, फैशन कैंप के ताले तोड़कर चोरी वहीं सिविल लाइन थाना में बस स्टेंड पर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप दर्ज हैं।
विज्ञापन
युवक पर हैं अन्य राज्य में चार और मामले दर्ज
जानकारी के अनुसार आरोपी विनोद पर नारायणगढ़ में तीन बाइक चोरी तथा पंजाब के जालंधर में ट्रेन से बैग चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी विनोद कुमार ने बताया कि जालंधर में रात के समय जब ट्रेन में सभी सो रहे थे तो वह वहां से बैग चोरी कर फरार हो गया था।
आपस में कहासुनी के बाद आरोपी ने दुकान मालिक को किया फोन
गैंग में चारों लोगों की जब आपस में कहा सुनी हुई तो विनोद ने फैसला लिया कि वह सभी दुकानदारों को जाकर बता देगा कि वह चोरी उसने की है और उसके साथ कौन-कौन है। जानकारी के अनुसार आरोपी विनोद ने एक दिन रात को आकर सभी दुकानों के आगे अपना नंबर छोड़ा और फोन पर पांच दुकानदारों को बताया कि उसका हिस्सा ना मिलने के कारण व बाकी चोरों की जानकारी दुकानदारों को दे देगा। आरोपी युवक ने फोन पर दुकानदारों को बताया कि पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड एक महिला है। जिसकी जानकारी दुकानदारों ने पुलिस को दी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया और अभी बाकि दो लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिला रानी की ही बहन बिमला और उसका जीजा धर्मवीर है जो इन चोरियों में इनका साथ दे रहे हैं।
दो लोगों को सिरसा सीआईए ने पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया है। दोनों से अभी तक 40 हजार रुपये बरामद किए हैं और इनके बाकी दो साथियों की तलाश जारी है। कुछ ही समय में पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लेगी।
- आर्यन चौधरी, डीएसपी सिरसा।