फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Arrested for implicate income tax officer in honeytrap

आयकर अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Arrested for implicate income tax officer in honeytrap
सिरसा। आयकर विभाग के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और नौकरी से हटवाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार शाम को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। उसके बाद आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया, वहीं आरोपी महिला फरार है।
विज्ञापन

बता दें कि आयकर विभाग में आईटीओ के पद पर कार्यरत सुभाष चंद्र निवासी प्रेम नगर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका रिश्तेदार रवि कुमार निवासी डिंग मंडी हाल निवासी आजाद नगर हिसार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। रवि कुमार उसके साथ रहने वाली महिला विनोद देवी के साथ अवैध संबंध होने के मामले में एक वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे रुपये मांग रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुआ आरोपी रवि कुमार को एक लाख रुपये के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी महिला विनोद देवी की पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
आयकर अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये मांगने वाले को सिरसा बस स्टैंड से एक लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से बाकी रुपये बरामदगी करने के प्रयास किए जाएंगे। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजेंद्र सिंह, प्रभारी हुड्डा चौकी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed