फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   arrested for blackmailer women

डॉक्टर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2014 11:56 PM IST
सिरसा ब्यूरो
सिरसा ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
arrested for blackmailer women
डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर रेप का केस दर्ज करवाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों सहित तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि गिरफ्तार युवती थेहड़ मोहल्ला की निवासी है। उक्त युवती ही फतेहाबाद के गांव सिरढान निवासी डॉक्टर धर्मपाल से फोन पर बातें करती थी। इसी युवती ने ही उन्हें सिरसा बुलाया। जांच अधिकारी के अनुसार गिरोह के सरगना समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


गांव सिरढान निवासी धर्मपाल आरएमपी हैं। उनके मोबाइल नंबर पर 25 मार्च दोपहर को एक नंबर से मिस कॉल आई। डॉक्टर ने इस नंबर पर कॉल की तो सामने से एक युवती ने बात की और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। युवती ने 27 मार्च को उन्हें मिलने के लिए बुलाया और हुडा चौक पर रिसीव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती गाड़ी में बैठ गई और डॉक्टर को खैरपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक गली में ले गई। वहां डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाया गया और तभी युवती के साथियों ने आकर डॉक्टर को धमकाया।


डॉक्टर ने एसपी को बताया कि कमरे में आए व्यक्तियों ने उससे कहा कि ‘अब तुझे रेप केस में फंसाया जाएगा और बचना है तो पांच लाख रुपये दे’। डॉक्टर ने अपने गांव के पूर्व सरपंच को फोन करके रुपये मंगवाए। पूर्व सरपंच चार लाख रुपये लेकर हुडा चौक पर पहुंचा। इसके बाद गांव सिरढान निवासी धर्मपाल पुत्र कन्नीराम की शिकायत पर पुलिस ने राज व विजय नेलसन उर्फ एमसी सहित चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी के अनुसार इस गिरोह का सरगना विजय एमसी है। वहीं, एक महिला डॉक्टर पर भी नौकरी दिलाने के बहाने दुराचार का आरोप लगा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed