फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Arjuna Awardee Savita Poonia did not get job despite achievements, said: Will continue to play for the country

अर्जुन अवार्डी सविता पूनिया को उपलब्धियों के बावजूद नहीं मिली नौकरी, बोलीं : देश के लिए खेलती रहूंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Arjuna Awardee Savita Poonia did not get job despite achievements, said: Will continue to play for the country
सविता पूनिया फाइल फोटो। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला के छोटे से गांव जोधकां से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का लोहा मनवाने वाली सविता पूनिया को बेशक अर्जुन अवार्ड मिल चुका है और अनेक मेडल अपने नाम कर चुकी हैं, लेकिन आज भी ए-क्लास नौकरी का इंतजार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैचों में भाग लेने पर सरकार बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन धरातल पर आज भी सुविधाओं का टोटा है। ओलंपिक में भाग लेकर लौटीं सविता पूनिया ने कुछ दिन बाद फिर सख्त ट्रेनिंग की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसा की बेटी सविता पूनिया अपने गांव से हॉकी खेलकर आगे बढ़ी और स्टेट के बाद नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मैदान में दूसरी टीम के सामने दीवार बनकर खड़ी हो जाती है और गोल रोकती है। खेलों में भाग लेने और उपलब्धियों के आधार पर ही अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं। लेेकिन सरकार के दावों के बावजूद आज तक सविता को ए-क्लास नौकरी नहीं मिल पाई है। हालांकि क्लास-2 स्तर जैसे खेल विभाग में कोच आदि के लिए नौकरी के ऑफर आए लेकिन सविता ने उन्हें ठुकरा दिया है। संवाद
विज्ञापन

अब फिर से शुरू होगी मेहनत, देश के लिए खेलती रहूंगी : सविता
ओलंपिक से भाग लेकर लौटने पर मुझे देशवासियों की ओर से पूरा मान सम्मान मिला है। इस दौरान अब कुछ दिन परिवार से भी मिली और मौज मस्ती के साथ समय व्यतीत किया है। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी भाग लेने का मौका मिला। लेकिन अब एक बार फिर मैंने आगे के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले महीने की 10 तारीख के बाद एकेडमी में अभ्यास शुरू कर दूंगी। क्योंकि अगले वर्ष कई बड़े आयोजन हैं। सरकार की ओर से नौकरी की आस है जो अभी तक अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा : सविता से प्रेरित होकर गांव की लड़कियों की फुटबाल टीम तैयार, लेकिन सुविधा का अभाव
गांव जोधकां से हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया से प्रेरित होकर अब गांव की दूसरी बेटियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि गांव में हॉकी मैदान की उम्मीद करना ही बेमानी है लेकिन गांव की लड़कियों की फुटबाल टीम तैयार हो चुकी है। यहां से ना केवल जिला, राज्य स्तर पर बल्कि नेशनल लेवल पर भी फुटबाल खिलाड़ी खेलने जा चुके हैं और मेडल भी लेकर आए हैं। लेकिन गांव में आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव में खेल विभाग की ओर से मैदान की तो बात बेमानी है बल्कि कोच की सुविधा भी नहीं दी है। ऐसे में गांव की लड़कियों ने स्कूल के पीछे खाली मैैदान को अभ्यास के लिए अपने स्तर पर तैयार किया है। कोच ना होने पर गांव का ही एक युवक इन्हें ट्रेनिंग देता है। यदि प्रशासन और सरकार की ओर से मैदान, कोच और अन्य आधारभूत सुविधाएं मिल जाएं तो गांव की अन्य बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed