{"_id":"6903ae809118253b670e4d20","slug":"arhtiyas-and-rice-millers-put-a-stay-on-bidding-for-paddy-till-november-1-sirsa-news-c-128-1-sir1002-146781-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आढ़तियों और राइस मिलर्स ने धान की बोली पर लगाया एक नवंबर तक रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आढ़तियों और राइस मिलर्स ने धान की बोली पर लगाया एक नवंबर तक रोक
विज्ञापन
सिरसा। जिले की नई अनाज मंडी में वीरवार को धान की आवक अचानक बढ़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आढ़तियों और राइस मिलर्स ने सुबह 11 बजे से लेकर एक नवंबर तड़के 3 बजे तक धान की बोली प्रक्रिया रोक दी, जिससे अपनी उपज लेकर आए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि मार्केट कमेटी ने सरकारी व निजी खरीद के लिए गेट पास जारी करने की प्रक्रिया जारी रखी, लेकिन बोली बंद रहने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरा धान मंडी में ही खड़ा रहा। इससे जनता भवन रोड और मार्केट कमेटी परिसर में जाम की स्थिति बन गई।
गांव पंजुआना के किसान गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आढ़ती की मशीन पर उनकी फसल में नमी 21-22 प्रतिशत पाई गई। उन्होंने मार्केट कमेटी में शिकायत की। किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख की मौजूदगी में मार्केट कमेटी की मशीन से जांच की गई तो नमी 17.2 प्रतिशत मिली। हैफेड की मशीन पर जांच में 20 प्रतिशत और मार्केट कमेटी की दोबारा जांच में 22 प्रतिशत नमी दर्ज हुई। तीनों मशीनों में अलग-अलग नतीजे आने से किसानों में नाराजगी फैल गई और जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए।
एमएसपी पर धान की खरीद
जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक 303,067 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 143,255 एमटी, हैफेड ने 129,594 एमटी और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 30,218 एमटी धान खरीदा है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि बड़ागुढ़ा मंडी में 6,840 एमटी, डबवाली मंडी में 41,515 एमटी, कालांवाली मंडी में 82,377 एमटी, फग्गु मंडी में 8,897 एमटी, रानियां मंडी में 12,369 एमटी, रोड़ी मंडी में 13,371 एमटी, सिरसा मंडी में 29,531 एमटी, सुरतिया मंडी में 7,244 एमटी, थिराज मंडी में 7,975 एमटी और ओढां मंडी में 14,290 एमटी धान की खरीद की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि धान को सुखाकर मंडी में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सके।