{"_id":"69f39a99effe042058071f37","slug":"application-submit-upto-8-may-for-pm-internship-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157646-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए 8 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए 8 मई तक करें आवेदन
Thu, 30 Apr 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारत सरकार की ओर से युवाओं के कौशल विकास को लेकर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य देशभर के एक करोड़ युवाओं को 500 कंपनियों में आगामी पांच वर्षों के दौरान इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है।
जिला जनसूचना व जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि योजना के तीसरे चरण के तहत मार्च 2026 से दिसंबर 2026 तक 1,10000 इंटर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक को मल्टीनेशनल कंपनियों के विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
योजना में भाग लेने के लिए पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदक नियमित पढ़ाई नहीं कर रहा हो उसने पहले कोई अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण न लिया हो, परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक न हो तथा परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी न हो।
विज्ञापन
रामनाथ ने बताया कि चयनित युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान प्रति माह 9,000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि 6 से 9 माह तक होगी। इसके अलावा, एकमुश्त 6,000 रुपये आकस्मिक खर्च के रूप में भी प्रदान किए जाएंगे। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए युवा www.pminternship.mca.gov.in पर विजिट कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, इच्छुक युवा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा में किसी भी कार्यदिवस पर पहुंचकर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।